iPhone ऐप्स को हाइड कैसे करें, यहाँ जानें सबसे बेस्ट तरीका
Apple अपने यूजर्स को कई पर्सनलाइजेशन फीचर्स देता है और उन्हें iPhone पर ऐप्स मैनेज करने की अनुमति भी देता है। हालाँकि iPhones में एक यह भी फीचर है कि आप अपने इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन को छिपा सकते है यानि हाइड कर सकते हैं। यह इसलिए है कि दूसरों द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सके। तो हमने इसके लिए नीचे पूरा प्रोसेस बताया है जिससे आप अपने आईफोन में कोई भी ऐप को आसानी से हाइड कर सकते है।

iPhone ऐप्स को हाइड कैसे कैसे करें
Step 1: सबसे पहले "सेटिंग" आइकन पर टैप करके आईफोन की सेटिंग को ओपन करें।
Step 2: 'सिरी एंड सर्च' ऑप्शन पर टैप करें। यहाँ पर पृष्ठ सभी ऐप्स की एक लिस्ट दिखेगी।
Step 3: ऐप सेक्शन तक स्क्रॉल करें और उस ऐप को सेलेक्ट करें जिसे आप हाइड करना चाहते हैं।
Step 4: एक बार जब आप एप्लिकेशन पर क्लिक करते हैं, तो फोन कुछ ऑप्शन खोलेगा। इन तीन विकल्पों को 'टॉगल ऑफ' करें -
1. Learn from this App
2. Show in Search
3. Show Siri Suggestions
बस आपका ऐप हाइड हो जाएगा।
इस प्रकार हर किसी ऐप को हाइड करने के लिए आपको ऐसे ही प्रोसेस को दोहराना है।
iPhone ऐप्स को अनहाइड कैसे करें
यदि आप किसी ऐप को अनहाइड करना चाहते हैं, तो आपको 'सेटिंग' के माध्यम से 'सिरी एंड सर्च' पर वापस जाना होगा और उस ऐप पर क्लिक करना होगा जिसे आपने पहले छिपाया था और अब अनहाइड करना चाहते है। अब, बस दिए गए ऑप्शन को टॉगल ऑन कर लेना है। इस प्रकार आपका ऐप अब दुबारा मोबाइल में दिखने लग जाएगा।
यदि आप हमारे अन्य हाउ टू ट्यूटोरियल आर्टिकल भी पढ़ना चाहते है, तो आप यहाँ क्लिक करके भी पढ़ सकते है।


Click it and Unblock the Notifications