Home
How to

किसी भी iPhone पर ऐप्स कैसे हाइड करें, जाने यहां सभी स्टेप

अगर आपका iPhone रेगुलर तरिके से दूसरों के हाथों में है, और आप कुछ ऐप्स तक पहुंच को प्रतिबंधित करना चाहते हैं, तो उन्हें हाइड करने का एक ऑप्शन है। एक बार हाइड हो जाने के बाद, ये ऐप्स आपके होमस्क्रीन के साथ-साथ सिरी सर्च पर भी दिखाई नहीं देंगे। आप उन्हें केवल 'ऐप लाइब्रेरी' से ऐप खोजकर या लाइब्रेरी में सभी इंस्टॉल किए गए ऐप्स की लिस्ट के जरिए से नेविगेट करके एक्सेस कर सकते हैं।

किसी भी iPhone पर ऐप्स कैसे हाइड करें, जाने यहां सभी स्टेप

IPhone पर होमस्क्रीन से ऐप्स कैसे हाइड करें

आपके iPhone की होमस्क्रीन से ऐप्स हाइड और हटाना केवल एक बटन दूर है। इन स्टेप से आप इन्हें कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले, अपने iPhone को अनलॉक करें और उस ऐप का पता लगाएं जिसे आप होमस्क्रीन से छिपाना चाहते हैं

स्टेप 2: अब ऐप आइकन को दबाकर रखें।

स्टेप 3: " "Remove from Home Screen " बटन के साथ एक पॉपअप दिखाई देना चाहिए, इसे चुनें ।

स्टेप 4: ऐप अब हटा दिया जाएगा । हाइड हुए ऐप्स तक पहुंचने के लिए, आपको ऐप लाइब्रेरी पर जाना होगा जो आपके होमस्क्रीन के लास्ट में सबसे राइट ओर मौजूद है

IPhone पर होमस्क्रीन पेज कैसे हाइड करें

स्टेप 1: iPhone की होमस्क्रीन पर जाएं और नीचे मौजूद सर्च पिल को तब तक दबाकर रखें जब तक ऐप्स हिलने न लगें।

स्टेप 2: अब 'Search ' टेक्स्ट को बिंदुओं से बदल दिया जाएगा।

स्टेप 3: आपके सभी होमस्क्रीन पेज सामने आ जाएंगे। जिस पेज को आप हाइड करना चाहते हैं उसे अनचेक करें । उसके बाद Done बटन दबाएँ।

हाइड पेज को वापस लाने के लिए, ऊपर दी गई समान प्रक्रिया का पालन करें और उस पेज को चेकमार्क करें जिसे आप iPhone के होमस्क्रीन पर वापस जोड़ना चाहते हैं।

सिरी और होमस्क्रीन सर्च से ऐप्स कैसे हाइड करें

iPhone पर, भले ही आप ऐप्स को होमस्क्रीन से छिपा दें, फिर भी वे स्पॉटलाइट या सिरी सर्च पर दिखाई दे सकते हैं। ऐप्स को सर्च परिणामों में न दिखाई देने का तरीका यहां बताया गया है।

स्टेप 1: अपने iPhone पर सेटिंग ऐप खोलें।

स्टेप 2: नीचे स्क्रॉल करें और 'सिरी एंड सर्च' ऑप्शन चुनें।

स्टेप 3: उस ऐप का पता लगाएं जिसे आप नहीं चाहते कि वह सर्च में दिखाई दे।

स्टेप 4: बस ' Show apps in Search ' नाम से आ रहे ऑप्शन को बंद करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
If your iPhone is regularly in the hands of others, and you want to restrict access to certain apps, the only option is to hide them. Once hidden, these apps will no longer appear on your homescreen as well as Siri Search.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X