Home
How to

पब्लिक है Instagram अकाउंट? इस सेटिंग से फोटोज को रखें Google Search से दूर

अगर आपका Instagram अकाउंट पब्लिक है, तो आज हम आपके लिए बड़ी ही काम की खबर लेकर आए हैं। अगर आप इस बात से अनजान हैं, तो हम आपको बता दें कि अगर आपने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक रखा हुआ। तो उसमें मौजूद फोटोज गूगल सर्च में आ सकती है।

लेकिन आप अपने इंस्टाग्राम को पब्लिक रखने के बाद भी प्राइवेसी चाहते हैं और चाहते हैं कि आपकी फोटोज गूगल सर्च में ना आए, तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने ऐप में जाकर इस सेटिंग को ऑन करना होगा।

Instagram पर फोटोज को Google Search में आने से कैसे रोकें?

दरअसल, Instagram का यूज करोड़ों यूजर्स करते हैं। इसलिए कंपनी अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर समय-समय पर सेफ्टी और प्राइवेसी फीचर्स लेकर आती है। हाल ही में कंपनी ने एक ऐसे फीचर को लॉन्च किया था, जिसकी मदद से आप अपने फोटोज को गूगल सर्च पर जाने से रोक सकते हैं। आइए जानते है कि आप कैसे इस फीचर को इनेबल कर सकते हैं।

ऐप में करें ये सेटिंग

  • Instagram पर अपनी फोटोज और वीडियो को Google Search से हटाने के लिए सबसे पहले आप अपना इंस्टाग्राम ओपन करें।
  • इसमें अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
  • प्रोफाइल पर नजर आ रहे तीन डॉट पर क्लिक करें।
  • यहां आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें से आपको Account And Privacy ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Allow Public Photos And Video To Appear In Search Engine Results ऑप्शन शो होगा।
  • इस ऑप्शन के सामने दिख रहे टॉगल को इनेबल कर दें।

टॉगल को इनेबल करते ही आपकी फोटोज और वीडियो गूगल सर्च पर आना बंद हो जाएंगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
If your Instagram account is public and you do not want your photos to appear on Google search, you will have to turn on this setting in your app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X