इंस्टाग्राम पर Last Seen या Activity Status को हाइड कैसे करें
इंस्टाग्राम जो आज दुनिया भर में काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। Instagram पर करोड़ों यूजर्स हैं और इसको रोजाना उपयोग करते हैं। फेसबुक और व्हाट्सएप की तरह ही इंस्टाग्राम भी समय-समय नए-नए फीचर्स को रोल आउट करता रहता है और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। WhatsApp की तरह Instagram में भी यूजर्स अपने लास्ट सीन या Activity Status को यूजर्स से हाइड कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर Last Seen या Activity Status को हाइड कैसे करें
Instagram भी अपने यूजर्स के लिए लास्ट सीन को हाइड करने की सुविधा देता है। कंपनी इस फीचर को "एक्टिविटी स्टेटस" (Activity Status) का नाम दिया है। इस फीचर से यह पता लगाया जा सकता है कि यूजर ऑनलाइन है या ऑफलाइन।
Instagram पर Activity Status को बंद कैसे करें
यदि आप भी Instagram पर एक्टिविटी स्टेटस को बंद यानि डिसेबल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मोबाइल ऐप में जाने की जरूरत होगी और आप भले Android यूजर है या iOS दोनों के लिए समान प्रोसेस है। आप यहाँ नीचे दिया गया स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके कर सकते हैं।
STEP 1: सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करना होगा। जिसमें आपको Activity Status को बंद करना है।
STEP 2: अब, आपको अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के होम स्क्रीन के टॉप में तीन लाइन के ऑप्शन पर टैप करना होगा और वहाँ पर Settings के ऑप्शन पर क्लिक करें।
STEP 3: इसके बाद फिर आपको "Privacy" के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
STEP 4: अब, आपको यहाँ Activity Status का ऑप्शन सबसे नीचे दिखाई देगा, उसपर टैप कर दें।
STEP 5: ऐसा करने के बाद अब आपको "Show Activity Status" के ऑप्शन में टॉगल करना है। इस प्रकार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आपका काम हो जाएगा, जो आप करना चाहते थे।
इस प्रकार अब कोई भी यूजर आपकी एक्टिविटी स्टेट्स को देख नहीं पाएगा कि आप कब ऑनलाइन थे और कब ऑफलाइन हुए थे। हालांकि यह फीचर डिसेबल करने के बाद आप भी किसी दूसरे यूजर्स की एक्टिविटी नहीं देख सकते है। तो आप यह काम पहले सोच लें और फिर इसको करें।


Click it and Unblock the Notifications








