Home
How to

WhatsApp पर किसी के साथ करते हैं सीक्रेट चैट, तो अब ऐसे करें उसको हाइड

इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ढेर सारे फीचर्स देता है। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ चैट करते हैं जिसको आप गुप्त रखना चाहते हैं, तो इसके लिए WhatsApp अपने यूजर्स को Archive फीचर देता है जिसकी मदद से आप उस चैट को परमानेंटली हाइड कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप उस आर्काइव या हाइड की गई चैट को फिर भी पढ़ सकते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते है कि आप कैसे किसी चैट को हमेशा के लिए हाइड कर सकते हैं।

WhatsApp पर किसी के साथ करते हैं सीक्रेट चैट, तो अब ऐसे करें उसको हाइड

WhatsApp चैट को कैसे छिपाएं

हमने नीचे यहाँ पर कुछ आसान से स्टेप्स बताएं है जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर किसी भी चैट को छुपा सकते हैं और फिर आपकी जासुसी करने वाला उस चैट को नहीं पढ़ पायेगा।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने फोन में WhatsApp को ओपन करना होगा, और फिर उस चैट को चुनें जिसे आप आर्काइव करना चाहते हैं।

स्टेप 2: अब इसके बाद आपको ऊपर कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। तो आपको थ्री डॉट्स के ऑप्शन पर जाना होगा।

स्टेप 3: अब यहाँ पर सबसे ऊपर Archive Chat का ऑप्शन देखने को मिलेगा, तो आपको उस पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: जैसे ही आप Archive Chat के बटन पर क्लिक करेंगे वो चैट हाइड हो जाएगी और व्हाट्सएप के होमपेज पर सबसे ऊपर एक Archived नाम का ऑप्शन जुड़ जाएगा।

स्टेप 5: यदि आप उस कॉन्टेक्ट के साथ चैट करना चाहते हैं तो, उस Archived के ऑप्शन पर क्लिक करके उसके साथ चैट कर सकते हैं।

Unarchived कैसे करें

यदि आप चाहते हैं कि उस चैट को अनहाइड करना है तो इसके लिए प्रोसेस काफी आसान है इसके लिए आपको-

सबसे पहले Archived में जाना है जो सबसे ऊपर ऑप्शन मिलेगा।

इसके बाद उस चैट पर लॉन्ग प्रेस करके सेलेक्ट करें।

अब यहाँ Up का एक आइकॉन मिलेगा, उसपर क्लिक करते ही वो अनआर्काइव हो जाएगा और नॉर्मल चैट के साथ जुड़ जाएगा।

कुल मिलाकर मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का यह फीचर बहुत कमाल का है और इससे आप अपनी गुप्त चैट को कभी भी हाइड या अनहाइड कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Hide Secret Chat on WhatsApp in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X