Home
How to

WhatsApp पर नकली और असली इमेज की पहचान कैसे करें, यहां जानें तरीका

WhatsApp अब Google की मदद से बड़ी नकली खबरों और गलत सूचनाओं से निपटने की कोशिश कर रहा है। मैसेजिंग ऐप Android यूजर्स के लिए Google की रिवर्स इमेज सर्च क्षमता का परीक्षण कर रहा है, जिससे वे संदिग्ध छवियों की पहचान कर सकते हैं। इस फीचर को अब WhatsApp के वेब वर्जन पर भी परीक्षण किया जा रहा है, ताकि यूजर्स गलत जानकारी का पता लगा सकें और उसे रोक सकें।

Whatsapp बिना चेक किए गए कंटेंट, इमेज और वीडियो को फॉरवर्ड करने की अनुमति देता है, जिससे यह संभावित रुप से नकली और खतरनाक हो सकता है। इस टूल का उपयोग करके आप आसानी से नकली कंटेंट या इमेज की पहचान कर सकते हैं और उनके असली स्त्रोत का पता लगा सकते हैं।

WhatsApp पर नकली और असली इमेज की पहचान कैसे करें

कैसे करता है काम

Whatsaap वेब रिवर्स इमेज सर्च फीचर Android पर बीटा परीक्षण के रुप में लॉन्च किया गया है, जैसा कि WaBetaInfo ने बताया। इस फैसलिटी के माध्यम से यूजर्स आसानी से इमेज की पहचान कर सकते हैं और उसके स्त्रोत का भी पता लगा सकते हैं। टिपस्टर ने इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी स्टेप्स भी शेयर किए हैं, जिससे यह खोज प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सके।

पोस्ट के अनुसार Whatsapp चैट स्क्रीन के टॉप-राइट कोने में तीन-बिंदु मेनु में एक नया ऑप्शन जोड़ा जाएगा। यूजर्स किसी भी फोटो पर क्लिक करके फिर 'वेब पर खोज' ऑप्शन पर टैप करके Google के डेटाबेस से उस इमेज का स्त्रोत ढूंढ सकेंगे।

यह फीचर यूजर्स को सूचित करेगा कि Google पर खोज करने से केवल वही विशेष सामग्री या संदेश अपलोड होगा न कि पूरी चैट को WhatsApp द्वारा शेयर या फिर संग्रहित (Archived) किया जाएगा।

WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को दस्तावेजों को स्कैन करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे Adobe Scan या CamScanner पर स्विच करने की आवश्यकता को खत्म करता है। यह फीचर आपके फोन के कैमरे या डिफॉल्ट स्कैनर के समान काम करता है।

इसे सुविधा को धीरे-धारे रोल आउट किया जा रहा है और यदि अभी तक यह उपलब्ध नहीं है तो आप आने वाले दिनों में इसे लेटेस्ट अपडेट के साथ प्राप्त कर सकेंगे। यह खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जो चलते-फिरते या मल्टीटास्किंग करते हुए फाइलों को जल्दी शेयर करना चाहते है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X