Home
How to

कैसे पता करें फोन में असली बैटरी है या नकली?

By Roith

बैटरी किसी भी स्‍मार्टफोन का वो अहम हिस्‍सा है जिसके बिना उसका काम करना नामुमकिन है, वैसे आजकल लगभग जितने फोन बाजार में मौजूद है उनकी बैटरी पूरी तरह से सेफ रहती है यानी उसकी बैटरी पर वो सारी जानकारी लिखी रहती है जो मानक के अनुसार जरूरी होती है। रिमूवल बैटरी लगभग सभी फोन मैन्‍यूफैक्‍चर कंपनियों ने बनानी बंद कर दी है। अभी जितने भी फोन मार्केट में मिलते हैं उन सभी में नॉन-रिमूवल बैटरी मिलती है लेकिन फिर भी आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए फेक बैटरी और ओरिजनल बैटरी में अंतर कैसे पहचानें।

बैटरी की पैकेजिंग देखें

अगर आपके फोन की बैटरी खराब हो गई है और उसे बदलना चाहते हैं तो नई बैटरी को लेने से पहले उसकी पैकेजिंग पर ध्‍यान दें, असली बैटरियों पर कंपनी का लोगो और दूसरे स्‍पेसिफिकेशन साफ तौर लिखे होते हैं। अगर पैकेजिंग सस्ती लगती है या गलत जानकारी/छपाई है तो संभवत: वह नकली बैटरी हो सकती है।

कैसे पता करें फोन में असली बैटरी है या नकली?

बैटरी मैन्‍यूफैक्‍चर का लेबल देखें

एंड्रायड फोन हो या फिर आईफोन, अगर बैटरियों पर कंपनी का लोगो लगा है लेकिन वो साफ का ठीक नहीं लग रहा है तो यानी बैटरी नकली होने के चांस ज्‍यादा है।

बैटरी के वेट को महसूस करें

अगर बैटरी असली है तो उसका भार नकली बैटरी के मुकाबले ज्‍यादा रहता है। अगर बैटरी बहुत हल्की लगती है तो वह नकली हो सकती है।

आधिकारिक बैटरी विक्रेता से खरीदें

कभी भी अनजान सोर्स से बैटरी न खरीदें। हमेशा आधिकारिक स्टोर या कंपनी की वेबसाइट से ही फोन की बैटरी खरीदें।

बैटरी की लाइफ को चेक करें

असली बैटरी चार्ज होने के बाद देर तक चलती है वहीं नकली बैटरी चार्ज तो फुल हो जाती है लेकिन उससे जल्‍दी डिस्‍चार्ज भी हो जाती है।

बैकअप की लेटेंसी चेक करें

असली बैटरियों का बैकअप समय लंबा होता है जबकि नकली बैटरियों में यह कम होता है। बैकप समय मतलब आप फोन को भले ही न यूज़ कर रहे हो लेकिन फिर भी लंबे समय तक बैटरी का चार्ज बना रहता है।

अगर इन बातों का ध्‍यान रखकर आप फोन की बैटरी खरीदते हैं तो नकली बैटरी खरीदने से बच सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Look for unclear logos, cheap packaging, and significantly low weight to spot fake smartphone batteries. Genuine ones have better backup time and are sold by authorized sellers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X