Home
How to

फर्ज़ी वेबसाइट और ई-मेल की पहचान कैसे करें...?

कोरोना महामारी के चलते जहां एक ओर देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। वहीं इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड के भी कई मामले सामने आए। हाल ही में महाराष्ट्र के साइबर सेल ने भी अलर्ट जारी कर कहा था कि लोग फर्जीवाड़े से बचें और फेक ई-मेल या मैसेज पर क्लिक ना करें। दरअसल, Mont Blanc नाम की मशहूर कंपनी के नाम पर फ्रॉड किया गया था। बता दें कि माउंट ब्लैंक दुनिया की मशहूर पेन निर्माता कंपनी है। जिसके पेन की कीमत लाखों रुपए होती है। हैकर्स ने इसका फायदा उठाया और लोगों को ठगा। इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से फर्जीवाड़े से बच सकते हैं।

फर्ज़ी वेबसाइट और ई-मेल की पहचान कैसे करें...?

शब्दों पर ध्यान दें

अगर आपके पास कोई ईमेल आता है और उस पर टेक्स्ट के साथ किसी वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है तो लिखे गए शब्दों पर ध्यान दें। इस तरह के फेक मेल्स में अक्सर स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियां होती है। जबकि रियल साइट या मेल में ऐसा नहीं होता।

हैकर्स मशहूर कंपनियों के नाम का लेते हैं सहारा

अक्सर हैकर्स मशहूर कंपनियों के नाम पर लोगों को ठगते हैं। तो ऐसे में अगर आपके पास भी किसी कंपनी का मेल या मैसेज आता है तो उस पर क्लिक ना करें। क्योंकि कोई भी कंपनी इस तरह मेल नहीं करती।

यूआरएल की करें जांच

किसी भी लिंक को ओपन करने से पहले उसकी जांच कर लें। ऐसा करने के लिए लिंक को खोलने से पहले उस पर माउस लें जाएं। अब आपको पॉपअप के रूप में असली यूआरएल और हाइपरलिंक दिखेगा। इससे आप फर्जी वेबसाइट की पहचान कर पाएंगे।

निजी जानकारी साझा न करें

भूलकर भी अपनी कोई निजी जानकारी शेयर ना करें। जैसे अपना पासवर्ड, पर्सनल डेटा, डेबिट या क्रेडिट डिटेल्स आदि। किसी भी फर्ज़ी वेबसाइट से बचे रहने के लिए ये कुछ जरूरी चीजें हैं, जिनका ध्यान आपको हमेशा रखना चाहिए। अगर आप ऊपर बताई गई बातों पर ध्यान देते हैं तो फर्जीवाड़े से बच सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
At this time, many cases of online fraud also occurred. Recently, the Cyber Cell of Maharashtra also issued an alert that people should avoid fraud and do not click on fake emails or messages. Actually, the name of the famous company named Mont Blanc was fraudulent. Let us tell you how to identify fake websites and emails...?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X