अपने वाईफाई सिग्नल को कैसे बढ़ाएं
वाईफाई अब एक ऐसा माध्यम बन चुका है जिसकी मदद से आप कहीं भी इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं। मार्केट में इस समय ढेरों स्मार्टफोन और टैबलेट मॉडल उपलब्ध हैं जिनमें वाईफाई की सुविधा रहती है। लेकिन ऑफिस और घर में वाईफाई को प्रयोग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अक्सर हम अपने घर या फिर ऑफिस में वाईफाई प्रयोग करने के लिए अच्छी कंपनी का रूटर को हाईडेटा कनेक्शन ले लेते हैं लेकिन फिर भी सिग्नल की स्ट्रैंथ और स्पीड अच्छी नहीं मिलती। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो दोस्तों अपने रूटर की पोजीशन में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा वाईफाई सिग्नल को सिक्योर करना भी बेहद जरूरी है ताकि कोई इसका गलत प्रयोग न कर सके।
एंटीना बदल सकते हैं
वैसे तो रूटर में सिग्नल के लिए अपना एंटीना दिया गया होता है मगर ज्यादा सिग्नल के जरूरत पड़ने पर रूटर में डायरेक्शनल एंटीना भी लगाया जा सकता है। जो रूटर की सिग्नल क्वालिटी को और बढ़ा देगा। इससे सिग्नल ज्यादा दूरी तक पहुंचते हैं लेकिन ऐसे में आप कुछ खास तरह के जैमर भी प्रयोग कर सकते हैं जो एक परिधी के अंदर सिग्नल स्ट्रांग रखते है और बाहरी लोग इसका प्रयोग नहीं कर सकते।
रूटर लॉक
सबसे पहले तो एक बात का ध्यान हमेशा रखे वाईफाई सिग्नल ज्यादा दूर तक काम नहीं कर सकते, अगर सिग्नल के रस्ते में कोई भी बाधा जैसे दीवार या फिर कोइ भी बड़ी चीज रखी है तो वहां पर सिग्नल कम होंगे। इसलिए रूटर को हमेशा ऐसी जगह लगाएं जहां से सभी जगह सिग्नल पहुंच संके। रुटर लगाते समय उनमें सिक्योर लॉक करना ना भूले जिससे कोई दूसरा व्यक्ति एक्सेस न कर सके। बाजार में कई तरह के रूटर लॉक उपलब्ध हैं।
रिपीटर
रिपीटर रूटर की सिग्नल क्वालिटी को बढा देता है, जैसे-जैसे दूरी बढ़ती जाती है वैस ही सिग्नल क्वालिटी भी घटती जाती है। मानलीजिए आपके घर के फर्स्ट फ्लोर में रूटर लगा हुआ है मगर 2 और 3 फ्लोर में अच्छी सिग्नल क्वालिटी नहीं आ रही है, तो इसके लिए 2 फ्लोर में रिपीटर लगा कर सिग्नल क्वालिटी बढाई जा सकती है।
सरवरलॉक
सरवर लॉकिंग के द्वारा आप अपने पीसी में सिग्नल को रिसीव करने के एक खास तरह का पासवर्ड डाल सकते हैं जिससे अगर कोई दूसरा आपके पीसी में वाईफाई सिग्नल प्रयोग करना चाहेगा तो नहीं कर सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








