Home
How to

iPhone पर iOS 15 का बीटा वर्जन कैसे Install करें, जानिए Step-By-Step पूरा प्रोसेस

Apple ने कुछ हफ़्ते पहले WWDC में iOS 15 की घोषणा की थी और अब पब्लिक बीटा वर्जन उपलब्ध है। जबकि अपकमिंग iPhone 13 सीरीज आउट-ऑफ-द-बॉक्स iOS 15 पर चलेगा। इस प्रकार आप भी अपने डिवाइस पर लेटेस्ट iOS वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं। आईओएस 15 को कैसे डाउनलोड करना है इसके बारे में हमने नीचे बताया है।

iPhone पर iOS 15 का बीटा वर्जन कैसे Install करें, जानिए Step-By-Step पूरा प्रोसेस

iOS 15 बीटा वर्जन कैसे डाउनलोड करें

सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह बीटा वर्जन है और इसकी साइज 5GB है। आईओएस 15 डाउनलोड करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके आईफोन में पर्याप्त स्पेस है या नहीं। अब नीचे बताएं स्टेप्स को फॉलो करते हुए iOS 15 वर्जन को डाउनलोड करें।

Step 1: सबसे पहले ऐप्पल पब्लिक बीटा वेबसाइट पर जाएं या आप सीधे एक्सेस पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Step 2: इसके बाद, बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के एलीजीबल होने के लिए अपने Apple ID से साइन इन करें।

Step 3: 'guide for public beta' को सेलेक्ट करें और नीचे स्क्रॉल करें। इसके बाद, 'Get Started' बटन पर क्लिक करें।

Step 4: 'Enroll your iOS device' बटन पर टैप करें> Download Profile> Allow > Close पर टैप करें। यह स्टेप आपको Apple पब्लिक बीटासर्टिफिकेट प्रदान करेगा।

Step 5: एक बार हो जाने के बाद, अपने iPhone पर सेटिंग ऐप खोलें> टॉप पर 'Profile Downloaded' चुनें।

Step 6: पेज के ऊपरी-दाएं कोने पर Install को सेलेक्ट करें और संकेत मिलने पर अपना पासकोड दर्ज करें, आगे Agree करते हुए अन्य आवश्यक अग्रीमेंट्स से एग्री करें।

Step 7: इससे आपके डिवाइस पर iOS 15 की इंस्टालेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद iPhone डिवाइस को रिस्टार्ट करने की आवश्यकता होगी, जिसके बाद, सर्टिफिकेट इंस्टालेशन पूरा होगा।

Step 8: इसके बाद, Setting app> General> सॉफ़्टवेयर अपडेट ओपन करें। यहां आप iOS 15 का पब्लिक बीटा वर्जन देख पाएंगे। इसको सेलेक्ट करें और आपके अपने iPhone पर iOS 15 वर्जन डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा।

इस प्रकार बस थोड़ा सा समय लगता है और आईओएस वर्जन 15 आपके ऐपल के आईफोन में डाउनलोड और इन्स्टाल हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has finally released something we've all been waiting for. Apple had announced iOS 15 a few weeks back at the WWDC and the public beta is available now.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X