Home
How to

ये सेटिंग ऑन करते ही फोन खुद हो जाएगा अपडेट, स्पीड भी हो जाएगी सुपरफास्ट!

स्मार्टफोन ढंग से काम करता रहे इसके लिए जरूरी है कि उसे समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलें। सॉफ्टवेयर अपडेट रखना नए फीचर्स के लिए तो अहम है ही, साथ में सिक्योरिटी और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए भी यह बहुत जरूरी है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन भी ऑटोमेटिक अपडेट (Automatic Update) हो जाए, तो इसके लिए बस आपको कुछ सेटिंग बदलनी होंगी। ऐसा करने के बाद आपको मैन्युअली अपडेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये सेटिंग ऑन करते ही फोन खुद हो जाएगा अपडेट

यहां जानिए कुछ आसान स्टेप्स जिनसे आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या किसी भी डिवाइस का सॉफ्टवेयर अपने आप अपडेट कर सकते हैं- बिना किसी झंझट के।

सेटिंग्स में जाकर ऑटोमैटिक अपडेट ऑन करें

अधिकतर ऐप्स और सॉफ्टवेयर में Settings > Update या General Settings में जाकर Automatic Updates का ऑप्शन होता है। इसे ऑन कर दें। इसके बाद आपका डिवाइस खुद समय-समय पर अपडेट चेक करेगा और बिना पूछे उन्हें इंस्टॉल कर देगा।

अपडेट मैनेजमेंट टूल्स का इस्तेमाल करें

अगर आपके डिवाइस में बहुत सारे ऐप्स हैं, तो आप Update Manager Tools का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये टूल आपके सिस्टम में इंस्टॉल सभी ऐप्स को स्कैन करते हैं और एक ही जगह से अपडेट मैनेज करते हैं। आप चाहें तो अपडेट का समय भी शेड्यूल कर सकते हैं।

ऑफ-पीक समय में अपडेट शेड्यूल करें

काम या गेमिंग के बीच में अपडेट आ जाना परेशान कर सकता है। इसलिए बेहतर है कि आप रात के समय या जब डिवाइस यूज में न हो उस समय अपडेट का शेड्यूल सेट करें। इससे आपका काम भी नहीं रुकेगा और सॉफ्टवेयर भी अपडेट रहेगा।

स्टोरेज का रखें ध्यान

अगर डिवाइस में पर्याप्त स्टोरेज नहीं है, तो अपडेट पूरा नहीं हो पाता। इसलिए समय-समय पर गैर-जरूरी फाइलें डिलीट करते रहें ताकि हर नए अपडेट के लिए जगह बनी रहे।

मजबूत इंटरनेट कनेक्शन

ऑटोमैटिक अपडेट के लिए फास्ट और स्टेबल इंटरनेट जरूरी है। अगर कनेक्शन कमजोर है तो अपडेट इंस्टॉल होने में परेशानी आ सकती है। इसलिए Wi-Fi कनेक्शन की स्थिति चेक करते रहें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X