Home
How to

आपके फोन में वायरस है या नहीं, बिना किसी सॉफ्टवेयर ऐसे लगाएं पता

देशभर में लगभग 3.6 बिलियन से भी ज्यादा लोग एंड्रॉयड यूजर्स हैं। यह ऑपरेटिंग सिस्टम कम दाम से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन में उपलब्ध होता है। जिससे कि, एंड्रॉयड यूजर्स अक्सर उन स्कैमर्स के निशाने पर रहते हैं, जो मैलवेयर से उपभोक्ताओं के डाटा और जानकारी को हैक कर लेते है।

सबसे बड़ी दिक्कत एंड्रॉयड यूजर्स के साथ यह है कि, इसमें इजली साइड एप भी लोड किया जा सकता हैं, यानी किसी थर्ड पार्टी स्टोर से एप डाउनलोड कर सकते हैं,या आसान शब्दों में समझा जाए तो किसी एपीके फाईल को भी इंस्टॉल कर सकते हैं।

आपके फोन में वायरस है या नहीं, बिना किसी सॉफ्टवेयर ऐसे लगाएं पता

Google जो कि, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की मूल कंपनी है। इस समस्या के बारे में अच्छे से जानती है और इसलिए उसने एंड्रॉयड यूजर्स को अपने फोन को स्कैन करने की भी फैसलिटी दी है।

जिसकी मदद से यूजर्स फोन को स्कैन करके मैलवेयर या फिर वायरस का पता लगा सकते हैं। साथ ही बिना किसी एंटीवायरस एप के यूजर फोन में इंस्टॉल किए मैलवेयर को स्कैन भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इसके बारे में सभी डिटेल्स बताते हैं।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर पता करें आपके फोन में वायरस है या नहीं-
सबसे पहले अपने फोन को अनलॉक करें।
अब गूगल प्ले-स्टोर पर जाइए।
राइट साइड के कॉर्नर में दिख रही प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
इसके आगे अब Play Protect पर क्लिक करें।
इसके बाद 'Scan' के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें।

इन प्रक्रिया के बाद अब महज दो मिनट में गूगल प्ले-स्टोर आपके फोन में इंस्टॉल सभी एप्स को स्कैन करना शुरू कर देगा और संदिग्ध एप के बारे में आपको जानकारी भी दे देगा। ऐसे आप भी अपने फोन में इजली पता कर सकते हैं, कि, वायरस है या नहीं है।

ऐसे हटाएं मैलवेयर या वायरस कैसे
यदि आपके फोन में वायरस है, तो आप इन प्रक्रिया को फॉलो कर हटा सकते हैं-
सबसे पहले पावर ऑफ करें और रीबूट करें। वैसे तो पावर बंद करना और रीबूट करना ही चीजों को ठीक करने के लिए पर्याप्त होता है, यह किसी भी हार्डवेयर घटक से पावर को हटाने का सरल तरीका है, जो मैलवेयर या अन्य वायरस से प्रभावित हो सकता है।

इसके बाद ऑपरेटिंग सिस्टम को फिर से इंस्टॉल करें। इस चरण को काफी ध्यानपूर्वक करना होगा, ऑपरेटिंग सिस्टम को फिर से इंस्टॉल करने से आपका सारा डेटा खत्म हो जाएगा। लेकिन पहले ही आप मौजूद सभी डेटा का बैकअप लेना सुनिश्चित कर लें।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to know if your phone has a Virus without any software download Know Process in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X