Home
How to

आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से करना होगा लिंक, यहाँ जानें पूरा प्रोसेस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नए नियमों के नए नियमों के अनुसार पीएफ अकाउंट से आधार कार्ड का लिंक होना बहुत जरूरी है। जो लोग आधार कार्ड को पीएफ़ खाते से लिंक नहीं करते है उनके ईपीएफ योगदान पर बड़ा असर पड़ सकता है।

ईपीएफओ ने सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 की धारा 142 के तहत नए नियम लागू किए हैं। नए नियमों के मुताबिक नियामक संस्था ने नियोक्ता को निर्देश दिया है कि 1 जून से अगर कोई पीएफ खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो उसका ईसीआर ( इलेक्ट्रॉनिक चालान कम रिटर्न) भरा नहीं किया जाएगा।

आसान शब्दों में कहें तो अगर आधार कार्ड और पीएफ खातों को लिंक करने का काम पूरा नहीं होता है, तो पीएफ खाते में एप्लोयर के कोंट्रिब्यूशन को रोका जा सकता है। इसके अलावा, अगर पीएफ खाताधारकों के खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, तो वे ईपीएफओ की सर्विस का भी उपयोग नहीं कर पाएंगे।

आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से करना होगा लिंक, यहाँ जानें पूरा प्रोसेस

इस कारण PF अकाउंट से Aadhaar Card का लिंक होना बहुत जरूरी है। यदि आपने भी अभी तक अपने EPFO अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए अभी लिंक कर सकते है।

आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक कैसे करें

Step 1: सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट www.epfindia.gov.in को ओपन करें।

Step 2: इसके बाद अपने ईपीएफ अकाउंट में लॉग इन करें।

Step 3: 'Manage' सेक्शन में आपको 'KYC' का ऑप्शन मिलेगा।

Step 4: UAN खाते के साथ रजिस्टर्ड अपना यूएएन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

Step 5: आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी और 12 अंकों का विशिष्ट आधार नंबर दर्ज करें।

Step 6: आधार वेरिफिकेशन मेथड को सेलेक्ट करें जो मोबाइल या ई-मेल के माध्यम से किया जा सकता है।

Step 7: अपने आधार की जानकारी को वेरिफाइड करने के लिए आपको फिर से एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करें, और एक बार वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपका आधार आपके पीएफ खाते से जुड़ जाएगा।

बस इतना सा काम था। यदि अभी तक आपने भी अपने पीएफ़ खाते से आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है तो आज ही कर दीजिये क्योंकि लिंक करना सभी के लिए अनिवार्य है।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to the new rules of the Employees Provident Fund Organization (EPFO), it is very important to have the Aadhaar card linked to the PF account. आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से करना होगा लिंक, इसके लिए आप यहाँ से पूरा प्रोसेस जान सकते है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X