Home
How to

आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से कैसे करें लिंक?

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चुनावी सुधारों के संबंध में एक विधेयक पारित किया है जो एक नागरिक के आधार कार्ड (Aadhaar Card) को उसके वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) से जोड़ देगा। सेवा मतदाताओं के लिए चुनावी कानून को लिंग-तटस्थ माना जाता है। इसलिए, कोई व्यक्ति राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल, एसएमएस, फोन या नजदीकी बूथ स्तर के अधिकारियों के पास जाकर आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र (Aadhaar Card-Voter ID Card Link) से जोड़ सकते है। आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने के लिए हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप गाइड बताई है।

आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से कैसे करें लिंक?

नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कैसे करें:

स्टेप 1: सबसे पहले https://voterportal.eci.gov.in/ पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वोटर आईडी नंबर का उपयोग करके पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करें और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 3: इसके बाद राज्य, जिला और पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, जन्म तिथि और पिता का नाम एंटर करें।

स्टेप 4: अब सर्च बटन पर क्लिक करें यदि दर्ज किया गया डिटेल्स ठीक से सरकार के डेटा बेस में फिट बैठता है, तो आगे प्रोसेस हो जाएगा।

स्टेप 5: 'Feed Aadhaar No' ऑप्शन पर टैप करें जो स्क्रीन के बाईं ओर उपलब्ध है।

स्टेप 6: आधार कार्ड, आधार संख्या, मतदाता पहचान संख्या, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और/या रजिस्टर्ड ईमेल पते पर मौजूद नाम को भरने के लिए एक पॉप-अप पेज दिखाया जाएगा।

स्टेप 7: आपको जो बताया गया है वो सभी डेटा भर देना है और उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 8: अंत में, स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाया जाएगा कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड हो गया है।

SMS के माध्यम से आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कैसे करें

स्टेप 1: सबसे पहले अपना फ़ोन टेक्स्ट मैसेज बार ओपन करें।

स्टेप 2: इसके बाद 166 या 51969 पर एक एसएमएस भेजें। इसके बाद आपको फॉर्मेट मिल जाएगा और डिटेल देनी होगी।

फोन के माध्यम से आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कैसे करें:

स्टेप 1: आधार को अपने वोटर आईडी से जोड़ने के लिए आप कॉल सेंटर पर भी कॉल कर सकते हैं।

स्टेप 2: आप 1950 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल करके अपने आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं।

स्टेप 3: कॉल करने के बाद आपको अपना आधार नम्बर और वोटर आईडी कार्ड नंबर देना होगा और लिंक हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Link Aadhaar Card To Voter ID Card Online
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X