अपने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक कैसे करें, यहाँ जानें तरीका
जो भी ड्राइविंग लाइसेंस होल्डर (Driving License) हैं उन सभी को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करना बेहद जरूरी है। इसका मकसद पूरे देश में ड्राइविंग लाइसेंस के दोहराव को रोकना है। इसलिए, यदि आपने भी अभी तक अपने आधार कार्ड को अपने ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक नहीं किया है, तो इसके लिए हमने यहाँ पूरी डिटेल्स में समझाया है कि आप कैसे ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। तो आइये इसके स्टेप्स जानते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें
अगर आपके पास भी ड्राइविंग लाइसेंस है और उसको आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं किया है तो, हमने यहाँ पर आसान टिप्स बताये है जिन्हें फॉलो करके लिंक कर सकते हैं:
स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या बस यहां क्लिक करें: https://parivahan.gov.in
स्टेप 2: फिर आपको होम स्क्रीन पर दिखाए गए 'Link Aadhaar' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: अब आगे आपको ड्रॉप-डाउन मेनू में जाना होगा और वहाँ 'Driving License' का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: अब यहाँ पर आपको दिए गए स्थान में अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 5: इसके बाद आपको 'Get Details' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 6: यहाँ पर आपको अपना आधार नंबर और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहेगा।
स्टेप 7: आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालने के बाद 'Submit' के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 8: अब आपको एक OTP प्राप्त होगा उसे वेरिफाई करना होगा।
स्टेप 9: इस तरह आपका ड्राइविंग लाइसेंस अब आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
हालांकि आपको बता दें कि कई साल पहले ही ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया था। इसलिए, यदि आपने अभी तक इसको लिंक नहीं किया है तो इन ऊपर बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आज ही लिंक कर सकते हैं। क्योंकि अगर आप लिंक नहीं करते हैं, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस अमान्य भी किया जा सकता है, इसलिए कुछ ही मिनटों में आप यह काम ऑनलाइन कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







