Home
How to

iPhone को Windows 11 से कैसे लिंक करें, जानें सभी स्टेप यहां

iPhone को Windows 11 से कैसे लिंक करें, जानें सभी स्टेप यहां

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में घोषणा की कि वह Windows 11 पर iOS के लिए अपने फोन लिंक फीचर को ग्लोबल लेवल पर रोल आउट कर रहा है। यह फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है और अब माइक्रोसॉफ्ट आईफोन मालिकों के लिए अपने विंडोज पीसी से जुड़ना आसान बना रहा है। IOS के लिए फोन लिंक यूजर्स को अपने विंडोज लैपटॉप पर कॉल करने और प्राप्त करने, iMessage के जरिए से मैसेज भेजने, कांटेक्ट तक पहुंचने और फोन सूचनाएं देखने की अनुमति देगा।

Windows 11 पर iOS के लिए Microsoft का नया फोन लिंक ग्राहकों को अपने पीसी का यूज करते समय अपने फोन से जुड़े रहने में मदद करेगा। एक बार सपोर्ट होने पर, ऐप कॉल, मैसेज और कांटेक्ट तक पहुंच के लिए बुनियादी आईओएस सपोर्ट प्रोवाइट करेगा। इसका मतलब यह है कि फोकस के समय किसी यूजर्स का फोन दूर हो जाता है, वे अपने विंडोज पीसी पर सूचनाएँ प्राप्त करेंगे और यह चुन सकते हैं कि कौन सी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा , फोटो के साथ माइक्रोसॉफ्ट का आईक्लाउड एकीकरण यूजर्स के लिए विंडोज 11 में फोटो ऐप के अंदर अपने पीसी पर अपने आईफोन फोटो तक पहुंचना आसान बनाता है।

अगर आप भी अपने आईफोन या एंड्रॉइड फोन को विंडोज से लिंक करना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए स्टेप-बाई-स्टेप गाइड लाइन दी गई है।

शुरुआत करने से पहले यह जान लेना जरुरी है कि फ़ोन लिंक वाई-फ़ाई, मोबाइल डेटा नेटवर्क या हॉटस्पॉट के जरिए से किसी फोन से कनेक्ट होता है। वाई-फाई पर एक आसान कनेक्शन के लिए, पीसी और फोन दोनों को पास होना चाहिए और चालू होना चाहिए। इसके साथ ही एक ही नेटवर्क से जुड़ा होना चाहिए। जब तक दोनों डिवाइस ऑनलाइन हैं, तब तक पीसी से फोन लिंक की कार्यक्षमता तक पहुंचा जा सकता है।

iPhone को Windows 11 से कैसे लिंक करें, जानें सभी स्टेप यहां

iPhone या Android फोन को विंडोज 11 पीसी से कैसे लिंक करें

फोन लिंक ऐप का यूज करके Android फोन को Windows 11 PC से कैसे लिंक करें, इस बारे में एक आसान स्टेप दिए गए हैं ।

1 - टास्कबार पर सर्च बॉक्स में फोन लिंक टाइप करें और रिजल्ट्स से फोन लिंक ऐप चुनें।

2 - अब ऐप खोलें और Android या iPhone सेलेक्ट करें।

3 - अपने Microsoft अकाउंट में साइन इन करें (अपने फोन और PC दोनों पर समान Microsoft खाते का उपयोग करें)।

4 - अपने फोन पर एक वेब ब्राउजर में अपने पीसी (aka.ms/yourpc) पर लिंक दर्ज करके अपने फोन पर companion app इंस्टॉल करें या खोलें।

5 - companion app में उसी Microsoft अकाउंट से साइन इन करें जिससे आपने अपने पीसी पर साइन इन किया है।

6 - अब, अपने पीसी पर, 'विंडोज एप का लिंक' पर चेक बॉक्स को सेलेक्ट करके और फिर क्यूआर कोड बटन के साथ select pair करें।

7 - अपने Android डिवाइस पर companion app का यूज करके अपने पीसी स्क्रीन पर दिखाई देने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Microsoft's new Phone Link for iOS on Windows 11 will help users stay connected to their phone while using their PC. Once supported, the app will provide basic iOS support for calls, messages and access to contacts.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X