UMANG ऐप के माध्यम से UAN और आधार नंबर कैसे लिंक करें, यहाँ जानें स्टेप–बाय–स्टेप प्रोसेस
o
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ यानी EPFO) ने कुछ समय पहले इसका एलान किया था कि PF भरने वाले लोग UMANG मोबाइल ऐप के जरिए अपने UAN नंबर और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इस प्रकार अगर आपने भी अभी तक अपने PF अकाउंट में आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है तो, आप अब आसानी से कर सकते हैं।

UMANG ऐप के माध्यम से आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक कैसे करें
यहाँ नीचे हमने 2 तरह से बताया है कि आप कैसे अपने आधार नंबर और यूएएन को लिंक कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले तो आपको उमंग ऐप को Google Play Store या Apple iOS के माध्यम से डाउनलोड करने की जरूरत होगी।
स्टेप 2: डाउनलोड करने के बाद अब आपको App के अंदर EPFO के सेक्शन में जाना होगा।
स्टेप 3: यहाँ पर अब आपको 'eKYC Services' पर टैप करना होगा।
स्टेप 4: ऐसा करने के बाद अब 'Aadhaar Seeding' का ऑप्शन चुनें और अपना यूएएन तैयार रखें।
स्टेप 5: अब आपको यहाँ पर अपना UAN नंबर एंटर करने को कहा जायेगा और ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।
स्टेप 6: एक बार जब आप सभी डिटेल्स को अच्छे से भर देते हैं, तो आपका आधार आपके UAN नंबर से लिंक हो जाएगा।
ईपीएफओ की वेबसाइट के माध्यम से अपने UAN और Aadhaar नंबर को कैसे लिंक करें
स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले तो आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: यहाँ पर अब आपको Online Service के सेक्शन में जाने की जरूरत होगी।
स्टेप 3: अब यहाँ पर eKYC Portal पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इसके बाद अब आपको 'Link UAN Aadhaar' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और फिर आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा।
स्टेप 5: ओटीपी के वेरिफिकेशन के बाद आपको अपना आधार कार्ड का नंबर डालना होगा।
स्टेप 6: ऐसा करने के बाद अब आपको एक और OTP मिलेगा। इसके बाद अगर यूएएन और आधार नम्बर मैच कर जाते हैं, तो आपका आधार और UAN लिंक हो जाएगा।
इस प्रकार अगर आप भी किसी प्राइवेट या सरकारी संस्थान में कार्यरत है और PF कटता है, तो आपको भी अपने UAN के साथ आधार नंबर को लिंक करना अनिवार्य है।


Click it and Unblock the Notifications