Home
How to

किसी भी नेटवर्क कंपनी के USSD Code का पता कैसे लगाएं

आजकल मोबाइल फोन का यूज़ तो ज्यादातर लोग करते हैं। यूज़र्स मोबाइल यूज़ करने के लिए अलग-अलग कंपनियों का नेटवर्क यूज़ करते हैं। आप में से काफी सारे यूज़र्स एयटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल या ऐसे ही किसी दूसरी कंपनियों का नेटवर्क यूज़ करते होंगे। इन कंपनियों का नेटवर्क यूज़ करते वक्त आपको कोड नंबर्स की जरूरत पड़ती होगी।

किसी भी नेटवर्क कंपनी के USSD Code का पता कैसे लगाएं

कोड नंबर उसे कहते हैं जिससे आप अपने फोन का बैलेंस, वैलिडिटी, सिम चेंज करना, पोर्ट कराना जैसे कामों के लिए किसी खास कोड नंबर की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यूज़र्स को हर काम के लिए अलग-अलग कोड नंबर के बारे में जानकारी नहीं होती है। ऐसे में काफी मुश्किल हो जाता है कि हम अपने काम को कैसे करें या कोड नंबर का पता कैसे लगाएं।

USSD Code का पता कैसे लगाएं

हम यहां अपने इस आर्टिकल में आपकी इस समस्या का पूरा समाधान लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको हर नेटवर्क कंपनी के कोड के बारे में बताएंगे। हम आपको एक ऐसी तकनीक बताएंगे जिसकी मदद से आप किसी भी नेटवर्क से किसी भी काम को करने के लिए कोड नंबर का पता लगा सकते हैं और अपना काम कर सकते हैं।

नेटवर्क कंपनी के कोड नंबर को जानने के लिए आप एक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप का नाम All Company USSD Code है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद जब आप इंस्टॉल करेंगे तो आपको एक नया इंटरफेस दिखाई देगा। उस इंटरफेस के टॉप पर लिखा होगा "All Company USSD Code"। उसके नीचे आपको हर कंपनी का नाम दिखाई देगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको हर काम के लिए जरूरी कोड नंबर मिल जाएगा।

हर चीज का कोड एक जगह पर

आप अपनी नेटवर्क कंपनी के नाम पर जब क्लिक करेंगे तो आपको कंपनी का बैलेंस चेक नंबर, सिम कस्टमर केयर नंबर, सिम कंप्लेंट नंबर, सिम बेस्ट ऑफर चेक करने का नंबर, अपना सिम नंबर जानने के लिए कोड नंबर, बेस्ट इंटरनेट ऑफर चेक करने का कोड, बेस्ट अनलिमिटेड रिचार्ज पैक चेक करने का कोड और ऐसे तमाम प्रकार के कोड आपको इस ऐप में मिल जाएंगे।

इस ऐप की खास बात यह है कि इस एक ऐप में ही आपको लगभग हर भारतीय टेलिकॉम कंपनियों के सभी जरूरी कोड नंबर मिल जाएंगे। इस कोड की मदद से आप आसानी ने अपना काम कर सकते हैं। इन कोड के लिए आपको किसी की मदद लेने की कोई जरूरत नहीं होगी। अगर आप इसी तरह की ख़बरों या टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर पा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
A number from which you need a special code number for things like balance, validity, change, change, and port your phone. In such a situation, users are not aware of different code numbers for every job. It is very difficult to know how to do our work or how to locate the code number.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X