Home
How to

कभी नहीं फसेंगे चंगुल में! आधार कार्ड को लॉक करने का तरीका; सेफ्टी है बहुत जरूरी

Aadhaar Card हर भारतीय के लिए जरूरी डॉक्युमेंट है। नया सिम खरीदने से लेकर बैंक में अकाउंट खुलवाने तक में इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में आधार की सिक्योरिटी भी काफी अहम हो जाती है।

इसमें नाम, एड्रेस, बायोमेट्रिक और मोबाइल नंबर जैसी डिटेल होती है, जो किसी के हाथ लग जाए तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में हम आपको ऑनलाइन बायोमेट्रिक डिटेल को लॉक करने का पूरा तरीका बताने वाले हैं।

आधार बायोमेट्रिक लॉक करने का तरीका

इस फीचर का करें इस्तेमाल

UIDAI ने एक खास फीचर की सुविधा देता है, जिसे आधार बायोमेट्रिक लॉक कहा जाता है। यह फीचर आपके फिंगरप्रिंट, आईरिस और फेस डेटा को लॉक कर देता है। इसे एक्टिवेट करने के बाद कोई भी आपकी परमिशन के बिना आपके आधार का इस्तेमाल नहीं कर सकता। यह फीचर आधार बेस्ड फर्जी वेरिफिकेशन और फर्जी बैंकिंग ऑपरेशन्स को रोकने के लिए बेहद कारगर तरीका है।

आधार बायोमेट्रिक कैसे लॉक करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • VID जनरेटर ऑप्शन पर क्लिक करके अपना आधार वर्चुअल आईडी जनरेट करें।
  • फिर लॉक/अनलॉक आधार पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारियां भरें।
  • आधार वर्चुअल आईडी (VID)
  • पूरा नाम
  • पिन कोड
  • कैप्चा कोड
  • OTP भेजें पर क्लिक करें और OTP भरकर वेरिफाई करें।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपका आधार बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा।

mAadhaar ऐप से आधार बायोमेट्रिक लॉक कैसे करें?

  • mAadhaar ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • माय आधार आइकन पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड डालें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • बायोमेट्रिक लॉक ऑप्शन चुनें और उसे ऑन कर दें।
  • इसके बाद आपका फिंगरप्रिंट, आईरिस और फेस डेटा पूरी तरह से सेफ हो जाएगा।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X