Samsung स्मार्टफोन में App लॉक कैसे करें, यहां जानें सभी स्टेप्स
Samsung Smartphones App Lock: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बिना आज कल लोग जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। बिजली बिल भुगतान से लेकर शॉपिंग तक सभी काम आज फोन से आसान हो चुके हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा लोगों को प्राइवेसी और सिक्योरिटी की चिंता सताती है। क्योंकि हमारे फोन में कई ऐसे App होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते है। हालांकि गलत हाथ में स्मार्टफोन लगने से हम बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं। इसके लिए लोग अपने फोन में पासवर्ड रखते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि कैसे आप अपने स्मार्टफोन के हर एप्प पर लॉक लगा सकते हैं। जिससे आप खुद को सुरक्षित रख सकें।
Samsung स्मार्टफोन में ऐसे करें App लॉक
अगर आप भी Samsung का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें कई ऐसे एप्प Google Play Store या फिर Samsung App Store से डाउनलोड कर सकते हैं,जो आपको प्राइवेसी बनाए रखने में मदद करेंगी। लेकिन होम स्क्रीन और डिवाइस के लिए लॉक सेट करना बहुत सरल प्रक्रिया है , इसके लिए आपको किसी भी एप्प को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने एप्प को लॉक कर सकेंगे।

इन स्टेप्स को करें फॉलो
सबसे पहले आपको अपने फोन में सैमसंग एप्प स्टोर पर जाना होगा। यहां आपको S Secure एप्प को डाउनलोड करना है। इसके बाद एप्प को डाउनलोड होने के बाद इसे इंस्टॉल कर लें। इंस्टॉल होने के बाद अब आप अपने सैमसंग स्मार्टफोन के Settings मेनू पर आ जाएं। यहां आपको 'Advanced features' का ऑप्शन शो होने लगेगा। इस पर क्लिक करें। अब आपको 'Lock and Mask' का ऑप्शन पर जाना है। यहां अब आप Lock ऑप्शन पर टॉगल करें। इसके बाद अब आप अपने एप्स जैसे पासवर्ड, पिन या फिर पैटर्न को सेलेक्ट करें। इसके बाद अब आपको Locked Apps, Masked Apps और App Lock Type तीन ऑप्शन शो होने लगेंगे। यहा आपको 'Locked apps' ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको उन एप्प को सेलेक्ट करना है, जिस पर लॉक लगाना चाहते हैं। ऐसे आप अपने एप्प को आसानी से लॉक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








