Home
How to

How to Lock Netflix Profile: ऐसे लॉक करें अपने Netflix प्रोफाइल को

क्या आप Netflix के यूजर हैं? यदि ऐसा है, तो आपके फ्रेंड्स और परिवार के सदस्य आपसे नेटफ्लिक्स आईडी और पासवर्ड शेयर करने के लिए कह सकते हैं ताकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मेम्बरशिप फी बचाने के लिए आपके अकाउंट से कंटेंट को देख सकें। हालाँकि, जब आप एक ही खाते को कई यूजर्स के साथ शेयर करते हैं, तो प्राइवेसी बनाए रखना संभव नहीं है।

How to Lock Netflix Profile: ऐसे लॉक करें अपने Netflix प्रोफाइल को

गोपनीयता बनाए रखने के लिए अपने Netflix प्रोफाइल को लॉक कैसे करें

अगर आप खुद को इस स्थिति में पाते हैं और अपनी नेटफ्लिक्स प्रोफाइल को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल पर लॉक लगा सकते हैं। चलिये नीचे जानते है पूरा प्रोसेस कि कैसे हम Netflix पर अपनी प्रोफ़ाइल को लॉक कर सकते हैं।

अपने Netflix प्रोफाइल को लॉक कैसे करें?

अपनी नेटफ्लिक्स प्रोफ़ाइल को लॉक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1: सबसे पहले Netflix वेबसाइट को ओपन करें और अपने Username और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।

Step 2: अब, पेज आपके द्वारा बनाए गए सभी यूजर प्रोफाइल शो करेगा। उस प्रोफ़ाइल पर टैप करें जिसे आप लॉक करना चाहते हैं।

Step 3: यहां, आपको ऊपरी दाएं कोने पर डिस्प्ले होने वाली प्रोफ़ाइल पिक्चर के साथ अकाउंट ऑप्शन चुनना होगा।

Step 4: 'Profile & Parental Controls' ऑप्शन के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

Step 5: ऑप्शन के साथ एक छोटा उल्टा ट्राईएंगल होगा और अन्य ऑप्शन के लिए आपको उस पर टैप करना होगा।

Step 6: एक प्रोफाइल लॉक ऑप्शन होगा। इसे चुनें और इसे ऑथेंटीकेट करने के लिए Netflix पासवर्ड डालें।

Step 7: अपनी प्रोफ़ाइल पर 4 अंकों का पिन सेट करें और लॉक सेट करने के लिए पासकोड की पुष्टि करें।

बस! आपकी Netflix प्रोफ़ाइल को एक पिन के साथ सिक्योर कर दिया जाएगा और इसके बाद जब आप पिन में Key डालते हैं, तो आप उस कंटेंट को एक्सेस कर पाएंगे। फिर कोई दूसरा यूजर नहीं देख पाएगा कि आपने क्या देखा।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Lock Netflix Profile With the PIN, Follow These easy steps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X