Home
How to

Facebook Profile Lock: फेसबुक प्रोफाइल लॉक कैसे करें, यहाँ जानें तरीका

300 मिलियन से अधिक यूजर्स के साथ, फेसबुक (Facebook) देश में पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है। मनोरंजन के अलावा, प्लेटफॉर्म लोगों को अपने छोटे बिजनेस को ग्रो करने में मदद कर रहा है। अब, जब सिक्योरिटी ऑप्शन की बात आती है, तो यह प्रोफ़ाइल लॉक, लोकेशन डेटा को प्राइवेट रखने और बहुत कुछ फीचर्स प्रदान करता है।

Facebook Profile Lock: फेसबुक प्रोफाइल लॉक कैसे करें, यहाँ जानें तरीका

Facebook Profile Lock: अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक कैसे करें

फेसबुक के सबसे अच्छे फीचर्स में से एक प्रोफाइल लॉक फीचर है जिसके बहुत सारे फायदे हैं। इसलिए, यदि आप अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक करने का तरीका खोज रहे हैं, तो यहां बताया गया है कि आप इसे कैसे करते हैं।

फेसबुक प्रोफाइल लॉक फीचर क्या है?

फेसबुक प्रोफाइल लॉक फीचर (Facebook Profile Lock) से आप अपने अकाउंट और प्रोफाइल फोटो को लॉक कर सकते हैं। इस फीचर के एक्टिव होने से, आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहेगी और किसी ऐसे व्यक्ति को दिखाई नहीं देगी जो आपकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं है। इसके अलावा, वे आपकी पोस्ट या फुल साइज की प्रोफ़ाइल फ़ोटो भी नहीं देख सकते हैं और प्रोफ़ाइल फ़ोटो या कोई भी पोस्ट डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। यहां तक ​​कि, अगर वे आपकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं हैं, तो आपकी टाइमलाइन पर नहीं भी जा सकते।

फेसबुक प्रोफाइल लॉक फीचर के फायदे क्या है?

इस फीचर की मदद से नॉन-फ्रेंड यूजर आपका पर्सनल डेटा और प्रोफाइल फोटो नहीं चुरा सकता है। हम में से कई लोग अपने फेसबुक अकाउंट की कॉन्टैक्ट डिटेल्स जैसे फोन नंबर और ईमेल एड्रेस रखते हैं, जो सुरक्षा में हो सकता है।

Facebook Profile Lock कैसे करें

स्टेप 1: सबसे पहले अपने फेसबुक ऐप में जाएं और अपनी प्रोफाइल पर टैप करें।

स्टेप 2: फिर 'Profile Edit' के ऑप्शन के आगे थ्री डॉट्स वाले आइकन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब, आपको एक लॉक प्रोफाइल का ऑप्शन देखने को मिलेगा और उस पर टैप करें।

स्टेप 4: उसके बाद, अगला पेज आपको सभी फेसबुक प्रोफाइल लॉक फीचर के फायदे दिखाएगा।

स्टेप 5: अंत में, अपना अकाउंट लॉक करने के लिए 'Lock Your Profile' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to do Facebook profile lock, follow steps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X