Home
How to

अपने फोन से अपना नंबर छिपाकर किसी व्यक्ति को कॉल कैसे करें

अगर आप किसी व्यक्ति को किसी प्राइवेट नंबर से कॉल करना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि उस व्यक्ति से बात भी हो जाए और आपका फोन नंबर भी उसके पास ना जाए। ऐसा करने के लिए आप किसी दूसरे का मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हैं। हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताते हैं, जिससे आपको किसी भी नंबर पर प्राइवेट नंबर से कॉल करने के लिए किसी दूसरे फोन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अपने फोन से अपना नंबर छिपाकर किसी व्यक्ति को कॉल कैसे करें

आप अपने फोन से ही किसी को प्राइवेट कॉल कर सकते हैं और उसके फोन में आपका नंबर भी नहीं दिखाई देगा। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल में बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करें। उसके बाद आप अपने फोन से किसी को भी प्राइवेट में कॉल कर पाएंगे। इसके लिए आपको GlobFone में जाना होगा।

इन स्टेप्स को फॉलो करें

1. किसी को अपनो फोन से प्राइवेट कॉल करने के लिए सबसे पहले आप अपने फोन में गूगल क्रोम को खोलें।
2. गूगल क्रोम में आप https://globfone.com/ वेबसाइट पर जाएं।
3. इसके बाद आप वहां थोड़ा नीचे स्कैन करेंगे तो आपको चार ऑप्शन दिखाई देंगे।
4. इसमें पहला ऑप्शन वीडियो, दूसरा शेयर, तीसरा एसएमएस और चौथा कॉल का होगा।
5. कॉल करने के लिए आपको चौथे ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
6. कॉल पर क्लिक करने के बाद आपको आपके देश को चुनने का ऑप्शन मिलेगा। उसमें आप इंडिया चुनें।
7. उसके ठीक नीचे आप जिसे कॉल करना चाहते हैं, उसका नंबर डायल करें और नीचे कॉल ऑप्शन पर क्लिक करें

कॉल करने के बाद उस नंबर पर कॉल चली जाएगी, जिसका नंबर आपने डायल किया है। उस व्यक्ति को आपका असली नंबर नहीं दिखाई देगा। उसके फोन में कोई शॉर्ट नंबर जैसे +1956, +91564, +9111 नंबर्स से कॉल जाएगी। इससे वो व्यक्ति आपके नंबर को पहचान नहीं पाएगा और उसे पता भी नहीं चलेगा कि आपने कॉल किया है।

वेब वर्जन से ही होगा कॉल

हालांकि GlobFone का ऐप भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है लेकिन ऐप के जरिए आप कॉल नहीं कर पाएंगे। कॉल करने के लिए आपको इसका वेब वर्जन ही यूज़ करना होगा। इसके लिए आपको गूगल क्रोम पर जाकर ही इस वेबसाइट को खोलना और इससे कॉल करना होगा।

आप अपने फोन में इस ट्रिक को यूज़ करके अपना अनुभव बताएं। इस तरह के किसी दूसरे ट्रिक को जानने के लिए आप हिंदी गिज़बॉट पर फॉलो कर सकते हैं। आप हमारे फेसबुक और हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to call someone from a private number. You want to talk to that person and your phone number also does not go to him. To do this you use someone else's mobile number. We tell you a trick, from which you will not need any other phone to call any number from a private number.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X