फेसबुक के इन खास सिक्योरिटी टिप्स को जरूर जानना चाहिए
आजकल की आधुनिक दुनिया में सोशल मीडिया से ज्यादातर लोग जुड़े हुए हैं। उन ज्यादातर लोगों में ज्यादातर लोग सबसे ज्यादा फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक का इस्तेमाल आजकल सिर्फ न्यूज़ फीड ही देखने ही नहीं बल्कि और भी कई चीजों के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपकी निजी जानकारियां काफी सारे वेबसाइट्स के साथ शेयर भी होती है।

अगर आप लगातार फेसबुक का यूज़ करते हैं तो आपने देखा होगा कि कई बारे आने जिस पोस्ट को लाइक नहीं किया तो वो लाइक किया हुआ है। इसके अलावा आप देखेंगे कि आपने किसी फेसबुक पेज को कभी लाइक नहीं किया लेकिन वो लाइक हो रखा है। इसके अलावा आप किसी पोस्ट पर अपने आईडी से किया हुआ कमेंट पढ़कर भी चौंक जाते होंगे क्योंकि आने वो कमेंट किया ही नहीं था।
फेसबुक को करें सुरक्षित
ऐसा कई बार बहुत सारे यूज़र्स के साथ होता है। ऐसा जिसके साथ भी होता है इसका मतलब है कि शायद आपकी फेसबुक आईडी हैक हो गई है या कोई दूसरा व्यक्ति किसी तरीके से आपकी फेसबुक आईडी को ओपरेट कर रहा है। ऐसे में आप फिर परेशान हो जाएंगे और इससे बचने का तरीका ढूंढेंगे। हम आपको बताते हैं कि ऐसी परेशानियों से कैसे बचा जा सकता है।
फेसबुक चलाने में होने वाली ऐसी परेशानियों से बचने के लिए फेसबुक में ही काफी बढ़िया सेटिंग्स दी गई है। अगर आप उन सेटिंग्स को ध्यान से पढ़कर एप्लाई कर देंगे और कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगे तो फेसबुक संबंधित सभी सिक्यूरिटी समस्याओं से हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे। आइए हम आपको फेसबुक यूज़ करने का कुछ सिक्योर टिप्स बताते हैं।
फेसबुक से बेकार ऐप्स और वेबसाइट को ब्लॉक करें
फेसबुक यूज़ करते वक्त काफी सारे ऐप्स या वेबसाइट आपको न्यूज़ फीड में स्क्रोल करते हुए मिल जाते होंगे। उनमें से कोई भी ऐप अगर आपको थोड़ा भी अच्छा लगा तो आप उसे लाइक या फॉलो कर लेते हैं। ऐसे में आपकी अकाउंट की जानकारी भी उस ऐप या वेबसाइट के पास चली जाती है और अगर वो ऐप फ्रॉडबाजी वाला रहा तो वो आपके अकाउंट का गलत फायदा भी उठा सकता है। इस वजह से आप अपने फेसबुक अकाउंट से उन्हीं ऐप को फॉलो करें जो वेरीफाइड हैं और जिनकी आपको जरूरत है।
ऑटो लाइक बढ़ाने से खतरा
ऐसे कई लोग होते हैं जो अपनी किसी पोस्ट या फोटो पर लाइक बढ़ाने के लिए किसी वेबसाइट या किसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कोई भी वेबसाइट या ऐप आपके अकाउंट पर लाइक या कमेंट बढ़ाने के लिए आपके कुछ खास पर्मिशन भी मांगता है। ज्यादातर यूज़र्स टर्म और कंडीशन को पढ़े बिना ही पर्मिशन दे देते हैं। ऐसे में लाइक बढ़ाने वाली वेबसाइट या ऐप्स के पास आपके अकाउंट का एक्सेस भी जा सकता है और वो आपके फेसबुक का गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।
Two Factor Authentication
इस मेथड का इस्तेमाल तो हर यूज़र को करना चाहिए। आप अपने फेसबुक अकाउंट में हमेशा टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपका अकाउंट थोड़ा ज्यादा सुरक्षित हो जाता है। इस प्रकिया में आपको अपना एक मोबाइल नंबर एड करना होगा। उसके बाद अगर कोई भी व्यक्ति आपका फेसबुक अकाउंट खोलने की कोशिश करेगा तो आपके मोबाइल फोन में एक ओटीपी आएगा। उसे डालने के बाद ही कोई आपका फेसबुक अकाउंट ओपन कर पाएगा।
ईमेल आईडी या फेसबुक नंबर को वेरिफाई करें
आप जब भी अपना नया फेसबुक अकाउंट बनाए या पुराने फेसबुक आईडी में ईमेल आईडी या फेसबुक नंबर को बदलना चाहें तो उस वक्त उसे वेरिफाई जरूर करें। वेरिफाई करने से आपका अकाउंट थोड़ा ज्यादा सुरक्षित भी हो जाता है और अगर आप कभी अपना पासवर्ड भूल भी गए तो बिना किसी रिस्क के नया पासवर्ड बना पाएंगे।
चेक लॉगिन डीटेल्स
आप अपना लॉगिन डीटेल्स चेक करते रहे। फेसबुक ने एक खास फीचर दिया है जिसके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आपका फेसबुक अकाउंट कितने सारे और कौन-कौन से डिवाइस में चलाया जा रहा है। अगर आपको कभी भी ऐसा शक होता है कि आपका फेसबुक अकाउंट कोई और चला रहा है तो आप अपना लॉगिन डीटेल्स जरूर चेक करें। हालांकि आप बिना किसी शक के भी बीच-बीच में अपना लॉगिन डीटेल्स चेक करते रहें। इसमें आपको पता लग जाएगा कि आपका फेसबुक अकाउंट कब, किसने और कहां खोला गया था।


Click it and Unblock the Notifications








