Home
How to

रॉकेट की तरह काम करेगा पुराना फोन! परफॉर्मेंस और स्पीड भी बढ़ेगी; बस ध्यान रखें ये चीजें

स्मार्टफोन पुराना होने के साथ परफॉर्मेंस भी गिरने लगता है। छोटे-छोटे टास्क हैंडल करने में हैंग जैसी दिक्कत आती है। फोन का परफॉर्मेंस और स्पीड कम होने की कई वजहें हैं। अगर इनका ख्याल रखा जाए तो पुराना फोन भी रॉकेट की स्पीड से काम कर सकता है।

अगर आपका पुराना एंड्रॉइड फोन धीमा चल रहा है, तो हम कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जो आपको जरूर फॉलो करनी चाहिए।

बेकार ऐप्स को अनइंस्टॉल करें

रॉकेट की रफ्तार से काम करेगा पुराना फोन, बस ये चीज करनी है फॉलो

अपने फोन से अनचाहे और बेकार ऐप्स को हटाकर स्पेस खाली किया जा सकता है। कुछ ऐसे ऐप होते हैं, जो ज्यादा काम नहीं आते हैं और स्पेस भी घेरे रहते हैं। इन्हें अनइंस्टॉल करने से फोन की परफॉर्मेंस काफी हद तक इंप्रूव हो जाएगी।

लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्जन पर अपडेट करें

फोन को हमेशा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर इस्तेमाल करना चाहिए। डिवाइस को समय-समय पर अपडेट करते रहना परफॉर्मेंस के लिए जरूरी है। इसके लिए आप सेटिंग में जाकर सिस्टम या सॉफ्टवेयर अपडेट चुनें और अगर नया वर्जन उपलब्ध हो तो उसे इंस्टॉल कर लें।

फोन को समय-समय पर रीस्टार्ट करें

कैश क्लियर करने और परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए नियमित रूप से फोन को रीस्टार्ट कर सकते हैं। इससे परफॉर्मेंस तुरंत ही बेहतर हो जाएगी।

फैक्ट्री रीसेट करें

सॉफ्टवेयर की पुरानी दिक्कतों को खत्म करने के लिए फोन को फैक्ट्री सेटिंग्स पर रिस्टोर किया जा सकता है। ध्यान दें, इससे सारा डेटा उड़ जाएगा, इसलिए पहले जरूरी फाइलों का बैकअप लिया जा सकता है।

रॉकेट की रफ्तार से काम करेगा पुराना फोन, बस ये चीज करनी है फॉलो

कस्टम स्टोरेज का इस्तेमाल

बेहतर परफॉर्मेंस और स्पीड के लिए कस्टम स्टोरेज भी आजमा सकते हैं। अपने डिवाइस के लिए सही ROM की तलाश करें और इंस्टॉलेशन निर्देशों का पालन करें। TWRP रिकवरी जैसे टूल्स का इस्तेमाल करके ऐसा किया जा सकता है।

इन टिप्स को अपनाकर आप अपने पुराने एंड्रॉइड फोन को नई जान दे सकते हैं और इसे फास्ट और बेहतर बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Make Your Old Android Phone Faster here full guide
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X