Home
How to

Google मैप्स में पार्किंग स्पॉट को मार्क कैसे करें

नेविगेशन के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे पॉपुलर ऐप्स में से एक Google मैप्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर जोड़ा है जिसकी मदद से अब यूजर्स पार्किंग स्पॉट को मार्क कर सकते हैं। यह फीचर आपको यह याद दिलाएगा कि आपने अपनी गाड़ी कहां पार्क की थी। आपको बस अपनी कार पार्क करनी है और ऐप को ओपन करना है और लोकेशन को मार्क करना है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है जिनके पास गाड़ी है और भीड़भाड़ में घूमते रहते हैं।

Google मैप्स में पार्किंग स्पॉट को मार्क कैसे करें

इस प्रकार नया फीचर आपके वर्तमान लोकेशन को सेव कर लेगी और मैप्स पर P का आइकॉन नजर आने लगेगा। इतना ही नहीं अन्य जानकारी सेव करने के लिए आप एक नया इंटरफ़ेस भी जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप डॉट लोकेशन को एडजस्ट कर सकते हैं, नोट्स टाइप कर सकते हैं या पार्किंग लोकेशन पर फ़ोटो जोड़ सकते हैं।

Google मैप्स में पार्किंग स्पॉट को मार्क कैसे करें

इस फीचर का उपयोग करने से पहले, आपको कुछ बातों को सुनिश्चित कर लेना है। सबसे पहले, आपके पास Google ऐप और Google मैप्स ऐप का अपडेटेड वर्जन होना चाहिए। साथ ही, आपका स्मार्टफोन एंड्रॉइड मार्शमैलो या इसके बाद के वर्जन या iOS 10 या इसके बाद के वर्जन पर चलना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपने अपने स्मार्टफोन पर लोकेशन सर्विस को इनेबल किया है कि नहीं, और Google Assistant को सभी ज़रूरी परमिशन भी मिलनी चाहिए।

Google मैप्स में पार्किंग स्पॉट को मार्क कैसे करें

खैर, आइये अब आपको स्टेप बाय स्टेप में समझाते हैं कि आप कैसे गूगल मैप्स (Google Maps) में पार्किंग स्पॉट को मार्क कर सकते है:

स्टेप 1: सबसे पहले, आपको अपनी कार पार्क करने की आवश्यकता है।

स्टेप 2: एक बार जब आप पार्क कर लेते हैं, तो आपको Google मैप्स ऐप ओपन करना होगा।

स्टेप 3: अब, ब्लू पिन पर टैप करें, जो आपके वर्तमान लोकेशन को दिखाता है।

स्टेप 4: टैप करने के बाद आपको स्क्रीन पर तीन ऑप्शन नजर आएंगे।

स्टेप 5: 'Save Your Parking' ऑप्शन चुनें।

स्टेप 6: आप फ़ोटो, पार्किंग नंबर आदि सहित जानकारी को जोड़ सकते हैं।

बस इतना ही, आपका पार्किंग स्पॉट मार्क हो जाएगा।

पार्क किए गए गाड़ी के लोकेशन का पता कैसे जानें

अब, जब आप अपनी पार्क की गई कार या वाईकल को Google मैप्स पर ढूंढना चाहते हैं, तो आपको बस ऐप को ओपन करना होगा और 'Saved Parking' के ऑप्शन पर टैप करना होगा। आप Direction पर भी टैप कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Mark Parking Spot In Google Maps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X