WhatsApp self-chat feature: WhatsApp पर करें अब खुद से बात, क्योंकि ऐसा व्हाट्सएप चाहता है

WhatsApp self-chat feature: WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है जिससे यूजर्स खुद मैसेज कर सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में, रिपोर्ट्स ने मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप की ओर इशारा किया था जो एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा था जो यूजर्स को खुद को टेक्स्ट करने में मदद करेगा ।
अब, WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने उन चुनिंदा यूजर्स के लिए इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है जो Android और iOS पर कंपनी के बीटा ऐप का उपयोग कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp Message Yourself फीचर iOS वर्जन 22.23.74 के लिए व्हाट्सएप बीटा और एंड्रॉइड वर्जन 2.22.24.11 के लिए व्हाट्सएप बीटा पर उपलब्ध है।

ऐसे करें खुदको मैसेज
ब्लॉगसाइट द्वारा शेयर किए गए नए फीचर के स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि इस अपडेट के साथ यूजर्स को ये तब दिखाई देगा जब यूजर्स कॉन्टेक्ट पर टैप करते हैं, तो टॉप मेनू में यूजर के नाम के नीचे ग्रे रंग में 'Message yourself' लेबल के साथ एक WhatsApp चैट दिखाई देगी। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर जो मैसेज खुदको शेयर करते हैं, वे उनके लिंक किए गए डिवाइस पर दिखाई देंगे और वे प्लेटफ़ॉर्म पर अन्य सभी चैट्स की तरह ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड (E2EE) होंगे।
क्यों है Message yourself फीचर जरुरी
अब, कोई यह तर्क दे सकता है कि किसी को खुद को मैसेज भेजने की क्या जरूरत है? तो इसका जवाब है कई बार ऐसा होता है आप किसी विचार या नोट को कहीं जल्दी से लिखना चाहते हैं तो ये मैसेज काम आ सकता है। यह तब भी उपयोगी हो सकता है जब आप फ़ाइलों और फ़ोल्डरों को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर शेयर करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







