IPL 2020 को देखने के लिए साधारण टीवी को भी ऐसे बनाए स्मार्ट टीवी
इंडियन प्रिमियम लीग शुरू हो चुका है, कोरोना काल में भी लोगों का जोश कम नहीं हुआ है। लोग अपने घरों से ही मैच का मज़ा ले रहे हैं और अपनी टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें, ओटीटी प्लेटफार्मों के साथ फिल्में, शो और लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स स्ट्रीमिंग करने के लिए यूजर्स अपने फोन को ही सेट-टॉप बॉक्स से कनेक्ट करके मैच का मज़ा ले रहे हैं। अगर आपके पास स्मार्ट टीवी नहीं है तो आप अपने स्मार्टफोन से ही आईपीएल का मज़ा ले सकते हैं।
अपने स्मार्टफोन वीडियो को टीवी में कैसे चलाएं
यहां ध्यान देना जरूरी है कि सभी टीवी और स्मार्टफोन आपके डिवाइस के साथ डाले गए वीडियो को चलाने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। ऐसे मौके पर स्ट्रीमिंग डोंगल आपका काफी साथ दे सकता है। बता दें, ऐसी कई कंपनियां है जिन्होंने अपने स्मार्ट टीवी को ऐसे तैयार किया है जो गूगल कास्ट को सपोर्ट करता है, ऐसे में यूजर्स को परेशनी का सामना नहीं करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई स्मार्ट टीवी एयरप्ले को भी सपोर्ट करते हैं। आपके स्मार्ट टीवी में ऐसी सुविधा है या नहीं, इस बात का पता आप अपने टीवी की सेटिंग में जा कर लगा सकते हैं।
कई डिवाइस का ले सकते हैं सहारा
अगर आपके पास स्मार्ट टीवी नहीं है तो आप Google क्रोमकास्ट, अमेज़ॅन फायर टीवी स्टिक और कई अन्य स्ट्रीमिंग स्टिक्स जैसे वायरलेस डोंगल को कनेक्ट करके अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को आसानी से मिरर कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको अपने डिवाइस को HDMI स्लोट से कनेक्ट करना होगा। Netflix, यूट्यूब, Disney+ Hotstar, अमेजन प्राइम ऐसे प्लेटफॉर्मस हैं जो यूजर्स को अपने फोन से टीवी को कनेक्ट करने का ऑप्शन देते हैं यानी आप अपने फोन से टीवी पर कनेक्ट करके इन ऐप्स द्वारा वीडियो देख सकते हैं। Disney+ Hotstar के पास आईपीएल 2020 को स्ट्रीम करने का अधिकार है जिससे आपको फोन की स्क्रीन को मिरर करने में दिक्कत नहीं होगी। यहां आपके लिए अमेज़ॅन फायर टीवी स्टिक सबसे बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि इसमें अपना खुद का इंटरफ़ेस है जो कई ऐप्स को सपोर्ट करता है बस आपको एक अच्छे वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत होती है।
HDMI से स्मार्टफोन को टीवी से जोड़ें
ऐसा करने के लिए आपको एक केबल की जरूरत होती है। आपको अपने टीवी से कनेक्ट करने उस केबल का इस्तेमाल करना होता है वहीं फोन से कनेक्ट करने के लिए एक कनवर्टर / एडॉप्टर की जरूरत होती है। यदि आपके फोन में टाइप सी पोर्ट है तो टाइप सी के साथ ही एचडीएमआई केबल को जोड़े और इन्जॉय करें।
बिना पैसा खर्च किए देखें आईपीएल 2020
लिहाजा, इस तरह से आप अपने फोन में देखने वाले आईपीएल 2020 के हर एक मैच को अपने टीवी में देख सकते हैं। आईपीएल 2020 का अभी पहला हफ्ता ही चल रहा है और अभी ये टूर्नामेंट अगले 7-8 हफ्तों तक चलने वाला है। अगर आपके पास आईपीएल 2020 देखने केक लिए डिज़नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप हमारे यानि हिंदी गिज़बॉट की साइट पर डिज़नी प्लस हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलने वाले आर्टिकल्स के बारे में पढ़ें और आईपीएल 2020 का पूरा आनंद उठाएं।


Click it and Unblock the Notifications








