#Shweta जैसे खुद को ट्रेंड ना होने के लिए Zoom ऐप की इन सेटिंग्स को सीखें
Zoom पर पिछले कुछ टाइम से कुछ अजीबो-गरीब चीजें हुई है। ज़ूम कॉल के दौरान लीक हुई कुछ पर्सनल बातचीज की वजह से कुछ दिन पहले #Shweta ट्विटर समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा था। दरअसल, श्वेता नाम की एक लड़की ज़ूम पर मीटिंग एटेंड कर रही थी। उसी दौरान उसकी किसी दोस्त का कॉल आ गया और लाइव मीटिंग के दौरान श्वेता अपने दोस्त से कॉल पर बात करने लगी।

श्वेता और उसके दोस्त की बात धीरे-धीरे अत्यंत निजी और अश्लील होने लगी और श्वेता के ज़ूम मीटिंग में मौजूद सभी लोगों को उन दोनों की ये सभी बातें सुनाई देने लगी। ज़ूम मीटिंग में मौजूद कई लोगों ने श्वेता को बार-बार बोला कि उसका माइक ऑन है लेकिन श्वेता को लग रहा था कि उनसे माइक ऑफ कर दिया है और उसकी बातों को मीटिंग में कोई भी नहीं सुन रहा है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं था और माइक ऑन ही रह गया था।
ऐसा ही एक और ट्विटर वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वीडियो माीटिंग के दौरान देखा जा रहा है कि एक यूज़र अपनी कोई जरूरी मीटिंग एटेंड कर रहे हैं और उसमें किसी गंभीर मुद्दे पर विचार कर रहे हैं लेकिन तभी यूज़र्स की पत्नी आकर उन्हें किश करने की कोशिश करती है। यूज़र्सद गुस्से से अपनी वाइफ की तरफ देखते हैं और उन्हें बोलते हैं कि क्या कर रहे हो, कैमरा चालू है।
जूम कॉल में ऑडियो को कैसे चेक करें
STEP 1: सबसे पहले अपने डिवाइस पर डेस्कटॉप और मोबाइल एप पर जूम एप खोलें
STEP 2: सेटिंग मेनू पर क्लिक करें
STEP 3: इसके बाद ऑडियो ऑप्शन पर टैप करें
STEP 4: स्क्रीन के निचले भाग में दिख रहे मीटिंग के विकल्प में शामिल होने पर Always Mute the Microphone के ऑप्शन को चेक करें।
STEP 5: म्यूट बटन ऑटोमैटिक रूप से बंद हो जाएगा। जब भी आप एक वीडियो कॉल में शामिल होते हैं और उस वक्त कोई भी Always Mute or Unmute ऑप्शन पर क्लिक कर खुद को म्यूज या अनम्यूज कर सकता है।
वीडियो कैमरा को कैसे बंद करें
इसके अलावा अगर आप वीडियो कॉल के दौरान कैमरा को बंद करना चाहते हैं तो आपके स्क्रीन की नीचे की तरफ में माइक्रोफोन वाले ऑप्शन के बगल में कैमरा का ऑप्शन दिख रहा होगा, उसे ऑफ करने के बाद मीटिंग में शामिल लोगों को आपके कैमरा के जरिए कुछ भी दिखाई नहीं देगा और आप तभी मीटिंग में जुड़े ही रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications