Home
How to

विदेश में भी कर सकेंगे Google Pay, Paytm और PhonePe से पेमेंट; चेक करें पूरा प्रोसेस

International Payment Through UPI Apps: अब, आप BHIM और Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे अन्य थर्ड-पार्टी ऐप का उपयोग करके इंटरनेशनल लेवल पर भी UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस) का उपयोग कर सकते हैं। यह आपको फॉरन एक्सचेंज या कार्ड ले जाने की जरूरत के बिना ट्रांजैक्शन करने की फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी देता है।

यानी आप यूपीआई ऐप्स के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए आपको इन ऐप के साथ UPI इंटरनेशनल को एक्टिव करना होगा। यहां हम ऑनलाइन पेमेंट करने के तरीके के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं कि UPI इंटरनेशनल कैसे काम करता है और इस सुविधा का उपयोग कैसे किया जा सकता है। बता दें कि इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपके और बिजनेस के बैंक दोनों को UPI इंटरनेशनल के साथ सपोर्ट होना चाहिए। इसके अलावा, अब तक केवल सात देश ही UPI पेमेंट स्वीकार करते हैं।

विदेश में कैसे करें UPI ऐप्स से पेमेंट

Google Pay पर UPI इंटरनेशनल

  • सबसे पहले अपने फोन पर Google Pay ऐप खोलें।
  • अब स्कैन QR कोड ऑप्शन पर टैप करें।
  • इंटरनेशनल बिजनेस के QR कोड को स्कैन करें।
  • फॉरेन एक्सचेंज में भुगतान की जाने वाली राशि दर्ज करें।
  • Google Pay UI आपको INR में रियल टाइम में बदलने और लगने वाले बैंक शुल्क दिखाएगा।
  • इसके बाद आपको Active UPI International बटन पर टैप करना होगा।
  • आपके घरेलू बैंक से INR में राशि काट ली जाएगी। इस राशि में ऊपर बताए गए बैंक शुल्क शामिल हैं।
  • पेमेंट करने के लिए स्कैन QR कोड ऑप्शन पर टैप करें।
  • फिर जो अमाउंट पे करना है, उसे दर्ज करें।
  • वह बैंक खाता चुनें जिससे आप भुगतान करना चाहते हैं।
  • ट्रांजैक्शन को वेरिफाई करने के लिए अपना UPI पिन दर्ज करें।

PhonePe पर UPI International पेमेंट

  • सबसे पहले अपने फोन पर PhonePe खोलें।
  • PhonePe होमस्क्रीन पर अपने प्रोफाइल फोटो आइकन पर टैप करें।
  • पेमेंट सेटिंग सेक्शन पर स्क्रॉल करें और UPI International ऑप्शन चुनें।
  • अब जिस बैंक खाते से आप भुगतान करना चाहते हैं, उसके ठीक बगल में आपको एक एक्टिव बटन दिखाई देगा।
  • इसे वेरिफाई करने के लिए अपना UPI पिन दर्ज करें।
  • आप PhonePe पेमेंट सेटिंग > UPI International में जाकर इसे डिएक्टिवेट कर सकते हैं।
  • इसे अक्षम करने के लिए आपको UPI पिन दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आप नॉर्मल पेमेंट प्रोसेस को फॉलो करके पेमेंट कर सकते हैं।

Paytm पर UPI इंटरनेशनल

  • अपने फोन पर पेटीएम खोलें।
  • होमस्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने पर अपने प्रोफाइल फोटो आइकन पर टैप करें।
  • अब UPI और भुगतान सेटिंग पर टैप करें।
  • UPI सेटिंग पर स्क्रॉल करें और फिर UPI इंटरनेशनल ऑप्शन पर टैप करें।
  • अपने बैंक अकाउंट के ठीक बगल में एक्टिव बटन पर टैप करें।
  • आप वह अवधि चुन सकते हैं जिसके लिए आप इसे एक्टिव रखना चाहते हैं।
  • इसे सक्षम करने के लिए UPI पिन दर्ज करें।
  • इसके बाद आप नॉर्मल पेमेंट प्रोसेस को फॉलो करना है।

भीम पर UPI इंटरनेशनल

  • सबसे पहले अपने फोन पर भीम खोलें।
  • अपने प्रोफाइल सेक्शन पर जाएं।
  • माई लिंक्ड बैंक अकाउंट्स सेक्शन में अपना बैंक खाता चुनें।
  • UPI ग्लोबल पर टैप करें। सुविधा के लिए मैक्सिमम वैलिडिटी चुनें।
  • इसके बाद यूपीआई पिन दर्ज करें।
  • पेमेंट के लिए अपने फोन पर भीम खोलें।
  • स्कैन क्यूआर कोड ऑप्शन पर टैप करें।
  • अमाउंट डालें और बैंक खाता चुनें, जिसमें एक ग्रीन प्वॉइंट होगा।
  • आखिर में UPI पिन दर्ज करें और आपकी पेमेंट हो जाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
How to pay through UPI Google Pay PhonePe and Paytm for international trips
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X