Home
How to

Spam Call Alert: टेलीमार्केटिंग और स्पैम कॉल्स, SMS से हैं परेशान; जानिए कैसे मिलेगा पर्मानेंट छुटकारा

Deactivate Telemarketing and Spam Call:भारत में मुख्य रूप से तीन टेलीकॉम ऑपरेटर्स हैं, जो अपने कस्टमर्स को बेहतरीन सुविधा देना चाहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर मोबाइल यूजर्स लगातार स्पैम कॉल और प्रमोशनल मैसेज आने से बहुत परेशान रहते हैं। ये कॉल कैसे भी हो सकते हैं, चाहे वह नए क्रेडिट कार्ड के लिए ऑफर हो, कोई अनजान नंबर बीमा बेचने की कोशिश कर रहा हो, या कोई लोन स्कीम हो।

सबसे अजीब बात यह है कि ये कॉल्स अक्सर तब आती हैं, जब आप कोई जरूरी काम कर रहे होते हैं या कहीं फंसे होते हैं। हां, हालांकि इस समस्या से बचने के लिए TRAI (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) ने कई कदम उठाए हैं, लेकिन टेलीकॉलर इसका भी तोड़ निकाल लेते हैं।

Spam Call से कैसे रहे सेफ?

अच्छी खबर यह है कि आप इस परेशानी से बच सकते हैं। अगर आप Jio, Airtel, Vi या BSNL के यूजर हैं, तो इन अनचाहे कॉल और टेक्स्ट को हमेशा के लिए ब्लॉक करने का एक तेज तरीका है, जिसे Do Not Disturb (DND) सर्विस कहते हैं। आपको बस इसे एक्टिवेट करना होता है और यह बिल्कुल फ्री है।

SMS से DND कैसे चालू करें

यह प्रोसेस सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ काम करता है। इसमें आपको DND एक्टिवेट करने के लिए बस एक SMS भेजना होता है।
DND को एक्टिवेट करने का सबसे आसान तरीका SMS भेजना है। इसके लिए आप बस START 0 टाइप करें और इसे अपने मोबाइल से 1909 पर भेजें।
आपको जल्द ही एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा, और कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप इस सर्विस को एक्टिवेट कर सकेंगे।

ऐप के जरिए कैसे एक्टिवेट करें DND?

Airtel यूजर्स क्या करें?

  • सबसे पहले एयरटेल थैंक्स ऐप खोलें।
  • फिर मोर या सर्विसेज पर टैप करें।
  • अब DND सेक्शन को खोजने के लिए स्क्रॉल करें।
  • इसके बाद कॉल और मैसेज के टाइप चुनें जिन्हें आप ब्लॉक करना चाहते हैं।
  • आपका काम हो जाएगा।

Take a Poll

जियो यूजर्स क्या करें?

  • सबसे पहले My Jio ऐप खोलें।
  • अब मेनू पर टैप करें।
  • फिर सेटिंग्स में सर्विस सेटिंग्स पर जाएं।
  • यहां डू नॉट डिस्टर्ब को सर्च करें और एक्टिव करें।

वीआई (Vodafone Idea) यूजर्स क्या करें?

  • सबसे पहले Vi ऐप लॉन्च करें।
  • इसके बाद मेनू खोलें।
  • यहां डीएनडी ऑप्शन खोजें।
  • कैटेगरी का चयन करें और अनचाहे कॉल और मैसेज को ब्लॉक करें।

अगर आप हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो आप आसानी से स्पैम और टेलीमार्केटिंग कॉल से छुटकारा पा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to permanently deactivate telemarketing and spam call on Jio, Airtel and Vodafone Idea
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X