Home
How to

WhatsApp अकाउंट को परमानेंट डिलीट करने के बाद भी सुरक्षित होगी चैट, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

WhatsApp के हाल ही में प्राइवेसी और सिक्योरिटी पॉलिसी में किए गए बदलावों को देखते हुए, कई यूजर्स Signal या फिर Telegram जैसे ऑप्शनल मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर स्विच करने का सोच रहे हैं।

अगर आप उन्ही यूजर्स की तरह अपना WhatsApp अकाउंट डिलीट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

WhatsApp अकाउंट को परमानेंट डिलीट करने के बाद भी सुरक्षित होगी चैट

आज हम आपको इस आर्टिकल में बिना अपना चैट को खोए WhatsApp अकाउंट को परमानेंट डिलीट करने की प्रक्रिया बताने जा रहा हैं। तो आइए आगे आपको कुछ आसान स्टेप्स बताते हैं, जिन्हें फॉलो कर आप भी WhatsApp अकाउंट को परमानेंट डिलीट करने के बाद भी अपनी चैट को सुरक्षित रख सकेंगे।

ऐसे डिटील करें अपना WhatsApp अकाउंट- आपको अपने WhatsApp अकाउंट को डिलीट करने और चैट को सुरक्षित रखने के लिए, इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

WhatsApp अकाउंट को परमानेंट डिलीट करने के बाद भी सुरक्षित होगी चैट

सबसे पहले आप अपने डिवाइस पर WhatsApp एप्प को ओपन करें, इसके बाद मेनू ऑप्शन पर जाएं और ऊपरी साइड दाएं ओर तीन-बिंदु वाले आइकन पर क्लिक करें। वहां आपको सेटिंग को चुनना है।

इसके बाद आपको अकाउंट सेटिंग पर जाना होगा। सेटिंग मेनू में, नीचे स्क्रॉल करें हुए अपने अकाउंट की सेटिंग पर आने के लिए अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करें।

यहां खाता सेटिंग में जाने के बाद, 'Delete my account' ऑप्शन के चुनें। अब अपको अपना फोन नंबर कन्फर्म करें। WhatsApp आपको उस अकाउंट से जुड़े फोन नंबर की पुष्टि करने के लिए कहेगा, जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।

दिए गए फ़ील्ड में रजिस्टर्ड फोन नंबर डालें। फोन नंबर डालने के बाद, आपको 'Delete My Account' बटन को डिलीट करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए टैप करना होगा।

इसके बाद एक कन्फ़र्मेशन मैसेज शो होगा, जिसमें आपको यह जानकारी दी जाएगी कि, आपका अकाउंट डिलीट करने से आपका मैसेज हिस्ट्री, ग्रुप मेंबरशिप और बैकअप हट जाएगा। अगर आप फिर भी आगे बढ़ना चाहते हैं, तो Delete My Account पर टैप करें।

WhatsApp की डिलीटकरने और डेटा स्टोरेज पॉलिसी- WhatsApp आपकी जानकारी की कॉपीज को 90 दिनों तक बैकअप स्टोरेज में सुरक्षित रखता है। खास तौर पर आपदा रिकवरी, सॉफ़्टवेयर एरर या डेटा हानि की घटनाओं के लिए। हालांकि, इस पीरियड के दौरान आपकी जानकारी WhatsApp प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होगी।

लेकिन आप WhatsApp से अपने खाते के बारे में कलेक्ट किए गए सभी डेटा वाली एक व्यापक रिपोर्ट का रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस खाता सेटिंग तक जाकर, 'Request account info' पर टैप करें और 'Request report' को सेलेक्ट करना होगा। डेटा संग्रह अनुरोध तैयार होने के बाद, आपको अपनी खाता जानकारी वाली रिसीव की गई zip फाइल डाउनलोड करने के लिए एक सूचना मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Permanently Delete Your WhatsApp Account without losing chats know step by step process
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X