Home
How to

प्री-ओन्‍ड स्‍मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्‍यान रखें

By Roith

आजकल हर किसी के पास एक स्मार्टफोन है, फिर भी हमेशा लगता है काश इससे महंगा फोन हमारे पास होता तो कितना अच्‍छा रहता। वैसे तो स्‍मार्टफोन मार्केट में हर बजट के मॉडल आपको मिल जाएंगे लेकिन हर कोई महंगे फोन नहीं खरीद सकता। इसका सबसे अच्‍छा विकल्‍प है प्री-ओन्‍ड स्‍मार्टफोन यानी वो स्‍मार्टफोन जिसे लोग थोड़े समय बाद यूज करके बेच देते हैं। लेकिन प्री-ओन्‍ड स्‍मार्टफोन खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

बैटरी हेल्‍थ : बैटरी की क्षमता समय के साथ धीरे-धीरे कम होती जाती है। प्री-ओन्‍ड फोन खरीदने से पहले बैटरी की हेल्‍थ जांच लें। अगर बैटरी हेल्‍थ 90% से कम है तो फोन को दिन में बार-बार चार्ज करना पड़ेगा, ऐसे स्‍मार्टफोन को खरीदने से बचें।

प्री-ओन्‍ड स्‍मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्‍यान रखें

स्क्रीन चेक कर लें : फोन का फुल एंड फाइनल पेमेंट करने से पहले उसकी स्क्रीन की जांच अच्‍छी तरह से चेक कर लें, स्‍क्रीन में कोई दरार या छेद वगैरह तो नहीं है। फोन में ऐप को ओपेन करके चेक कर लें, स्‍क्रीन में कलर कैसे आ रहे हैं।

हार्डवेयर कैसा है : प्री-ओन्‍ड स्‍मार्टफोन लेते समय चेक कर लें उसके सभी बटन, कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर सब ठीक से काम कर रहे है या नहीं साथ ही फोन की बॉडी डैमेज तो नही है।

सॉफ्टवेयर अपडेट: चेक कर लें फोन में लेटेस्‍ट सॉफ्टवेयर अपडेट है या नहीं साथ ही ये भी चेक कर लें कम से कम 1 या 2 सालों तक फोन में लेटेस्‍ट अपडेट मिलता रहे।

कीमत: अगर आपने फोन फाइनल कर लिया है तो चेक कर ले उसका नया वर्जन कितने में मिल रहा है, अगर फोन मॉडल बंद हो गया है तो उसी से मिलते जुलते स्‍पेसिफिकेशन वाले फोन की कीमत चेक करें और जितना हो सके कीमत कम करवाने की कोशिश करें।

अगर प्री-ओन्‍ड यानी सेकेंड हैंड फोन लेने से पहले इन बातों का ध्‍यान रखेंगे तो आपको पछताना नहीं पड़ेगा। ऑफलाइन के अलावा प्री-ओन्‍ड स्‍मार्टफोन के लिए कई ऑनलाइन साइट भी है जहां पर आप न सिर्फ अपने पुराने फोन को बेच सकते हैं बल्‍कि उन्‍हें खरीद भी सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
When you are buying a used smartphone, pay close attention to battery health, screen condition, hardware state, software updates, previous usage, and fair pricing. Careful inspection is crucial.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X