Smart TV खरीदते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें
आज के समय में अपनी जरूरत के हिसाब से एक स्मार्ट टीवी लेना कोई बड़ी बात नहीं है, बाजार में इतने ढेर सारे ऑप्शन मौजूद है जिसकी वजह से आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन फिर भी अगर आप टीवी को लेकर कंफ्यूज है और डिसाइड नहीं कर पा रहे है कोन सी स्मार्टटीवी खरीदें तो नीचे दी गई टिप्स पढ़ने के लिए आपको अपने लिए बेस्ट टीवी खरीद सकेंगे।

1. स्क्रीन साइज़: टीवी का स्क्रीन साइज क्या हो यह आपके रुम के आकार और टीवी को देखने की दूरी पर निर्भर करता है। बड़े कमरों के लिए 55 इंच से बड़ा स्क्रीन और छोटे कमरों के लिए 32 से 50 इंच तक की स्क्रीन सही मानी जाती है यानी इतनी दूरी से टीवी देखने पर आपको बेस्ट व्यू मिलता है।
2. रेजोल्यूशन: एक हाई क्वालिटी वाला इंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस पाने के लिए कम से कम 4K रिज़ॉल्यूशन वाला टीवी चुनें। 4K अधिक पिक्सल डेंसिटी देता है, जिससे पिक्चर और वीडियो क्वालिटी दोनों बेहतरीन मिलती है।
3. पैनल टाइप : एलईडी, ओलेड या क्वांटम डॉट - हर पैनल के अपने फायदे और नुकसान हैं। ओलिड की क्वालिटी बेस्ट कही जा सकती है लेकिन ये महंगा है। एलईडी एक अच्छा बजट ऑप्शन है, जबकि क्वांटम डॉट ब्राइट कलर और हाई कंट्रास्ट प्रदान करता है।
4. रिफ्रेश रेट: एक हाई रिफ्रेश रेट (120Hz या उससे अधिक) स्मूथ मोशन और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। मूविंग या फिर हाई फ्रेम रेट वाला कंटेंट देखने के लिए इसे ध्यान में रखना चाहिए।
5. स्मार्ट फीचर्स: ज्यादातर लेटेस्ट टीवी स्मार्ट फीचर्स जैसे ऐप्स, वाइस असिस्टेंट और स्ट्रीमिंग सर्विस सपोर्ट करती है। एक ऐसा टीवी चुनें जिसमें आपकी पसंदीदा स्ट्रीमिंग सर्विस और ऐप्स इंस्टॉल हो साथ ही भविष्य में नई ऐप इंस्टॉल करने के लिए स्टोर भी दिया गया हो।
6. साउंड क्वालिटी: अगर आप दमदार साउंड का एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो एक अच्छे साउंड आउटपुट वाला टीवी चुनना जरूरी है। अगर बाद में अच्छा ऑडियो पाना चाहते है तो बाद में एक साउंडबार भी जोड़ सकते हैं।
7. कनेक्टिविटी: टीवी लेते समय HDMI पोर्ट्स, यूएसबी पोर्ट्स और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे वाई-फाई और ब्लूटूथ ऑप्शन चेक कर ले साथ ही ये भी देख लें टीवी को आप अलग अलग डिवाइस से कनेक्ट कर सकें।
टीवी लेते समय अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो एक बेहतर टीवी अपने लिए सलेक्ट कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








