Pin Live Score on Mobile: कैसे अपने Mobile की होम स्क्रीन पर करें लाइव स्कोर पिन

Pin Live Score: ये बात तो हम सभी को पता है किसी खेल का मजा लूटने का सबसे अच्छा तरीका इसे लाइव देखना है, लेकिन यह हमेशा संभव नहीं होता है कई बार हम भूल जाते है या कई बार हम अपने किसी काम में बिजी होते है। तो आप रीयल-टाइम में स्कोर कैसे ट्रैक करते हैं? यदि आपके पास Android स्मार्टफोन या टैबलेट है, तो आप अपनी स्क्रीन पर लाइव स्पोर्ट्स स्कोर को फ्लोटिंग बबल में डाल सकते है। जी हां यह सुविधा Android Devices पर Google ऐप के माध्यम से संभव है चलिए बताते है कैसे...
Mobile की होम स्क्रीन पर करें लाइव स्पोर्ट्स स्कोर पिन
1- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में क्रोम ब्राउजर ओपन करना है। आप चाहे तो मोबाइल में मौजूद Google नाम की एप्लीकेशन को भी ओपन कर सकते है।
2- उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में उन दोनों टीमों का नाम लिखना है, जिनका मैच अभी लाइव में चल रहा है और आप उनके मैच का लाइव स्कोर अपने मोबाइल की स्क्रीन पर पिंक करना चाहते है।
3- इस तरह से जब आप गूगल में सर्च करेंगे, तो आपके सामने मैच स्कोर पेज ओपन होगा।
4- यहां पर सबसे ऊपर गूगल की एक वेबसाइट है जो कि सभी प्रकार के क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर दिखाती करती है। यहां पर उस मैच की सारी डिटेल होगी।
5- आपको नीचे पिन लाइव स्कोर का ऑप्शन मिलेगा, जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो उसके बाद आपके मोबाइल की स्क्रीन के एक कोने में उस मैच का लाइव स्कोर दिखना शुरू हो जाएगा।
6- जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे ही यह स्कोर अपडेट होता रहेगा।
7- अगर आप इस पिन लाइव स्कोर को स्क्रीन से हटाना चाहें, तो आपको इस लाइव स्कोर को थोडी देर प्रेस करके रखना है।
8- उसके बाद आपको नीचे रिमूव का ऑप्शन मिल जाएगा, तो आपको उस लाइव स्कोर को पकड़ के नीचे रिमूव बटन तक ले जाकर छोड़ देना है।
9- उसके बाद यह लाइव स्कोर आपके मोबाइल की स्क्रीन से हट जाएगा।
क्या है इसेक फायदे-
•आपको प्रत्येक ball का लाइव अपडेट होमस्क्रीन पर ही देखने को मिल जाता है।
•आप गूगल के इस फीचर का इस्तेमाल कर इच्छानुसार इंडिया या फिर जिस किसी टीम के Live मैच को होमस्क्रीन पर देखना चाहते है, उसी match का देख सकेंगे ।
•इस तरह मैच का की पूरी अपडेट आपको बिना देखे मिलती रहेगी, और आप कोई अन्य कार्य को करते हुए भी मैच का स्कोरकार्ड देख सकते है।
•इसके अलावा यह न सिर्फ आपके समय की बचत करता है बल्कि साथ ही यह आपके इंटरनेट डाटा को भी सेव कर स्लो इंटरनेट में भी लाइव मैच का अपडेट देता है।


Click it and Unblock the Notifications








