Youtube Video को स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में कैसे चलाएं
यूट्यूब देखना किसे पसंद नहीं होता। यूट्यूब पर हमें दुनियाभर का कंटेंट मिल जाता है, वहीं हम सारा दिन यूट्यूब देखकर निकाल सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी गाने को सुनना होता है लेकिन हमारे पर यूट्यूब खोलकर बैठने का समय नहीं होता है। हालांकि गाने सुनने के लिए हम पहले से मौजूद गानों के ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि कई कंटेंट ऐसे होते हैं जो हमें सिर्फ यूट्यूब पर ही मिलते हैं।
वीडियो ना देखने का समय नहीं होने के कारण हम चाहते हैं कि हमारे फोन के बैकग्राउंड में यूट्यूब चलता रहे और हम काम करते हैं। क्या आप जानते हैं कि आप ऐसा कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको यूट्यूब की सब्सक्रिप्शन को खरीदना पड़ता है लेकिन आज हम आपको बिना सब्सक्रिप्शन लिए बैकग्राउंड में यूट्यूब की वीडियो प्ले करना सिखाएंगे।
ऐसे चलाएं बैकग्राउंड में यूट्यूब
ऐसा करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन के गूगल क्रोम पर जाना होगा। गूगल क्रोम खुलने के बाद ब्राउजर में जाकर youtube.com सर्च करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूट्यूब खुल जाएगा। इसके बाद दाई तरफ दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करके डेस्कटॉप साइट के ऑपशन पर क्लिक करें। अब आप जो वीडियो देखना चाहते हैं उसे खुले हुए यूट्यूब पर सर्च करें, जब वीडियो प्ले होने लगे तो अपने होम स्क्रीन का बटन दबाकर होम पेज पर आ जाएं। अब नोटिफिकेशन पैनल को नीचे की तरफ खींचकर वीडियो को प्ले करने के ऑप्शन को चुन लें। ऐसा करते ही आपके बैकग्राउंडड में वीडियो प्ले होने शुरू हो जाएगी।
IOS डिवाइस में करें ऐसा
आईओएस डिवाइस में भी यूट्यूब को बैकग्राउंड में प्ले का करने की ट्रिक काफी हद तक एंड्रॉयड जैसा ही है। सबसे पहले अपने आईफोन के सफारी ब्राउजर पर जाएं, youtube.com टाइप करें और लेफ्ट कॉर्नर में ऊपर को दिख रहे aA पर क्लिक करें। इसके बाद रिक्वेस्ट डेस्कटॉप वेबसाइट के ऑप्शन को चुनें। यह सब करने के बाद अपनी वीडियो को प्लें करके होम स्क्रीन पर आ जाएं। इसके बाद कंट्रोल पैनल में जाकर अपनी वीडियो को प्ले करके आंनद लें।
YouTube playlists डाउनलोड करें
हम आपको एक ऐसे ऑप्शन के बारें में बताएंगे जिसके जरिए आप यूट्यूब की वीडियोज को एक साथ डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही साथ हम आपको YouTube playlists डाउनलोड करने का तरीका भी बताएंगे। हालांकि इससे पहले कि आप यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करें उसके क्रिएटर्स से अनुमति अवश्य लें।
4K Video Downloader ऐप एक बढ़िया ऑप्शन
लैपटॉप में एक साथ काफी सारी वीडियो डाउनलोड करने के लिए 4K Video Downloader ऐप आपके लिए सबसे जबरदस्त ऑप्शन है। बता दें 4K Video Downloader ऐप एक पेड ऐप है हालांकि इसका फ्री वर्जन भी आपके लिए उपलब्ध है। फ्री वर्जन में आपको ऐप चलाते समय काफी एड्स का सामना करना पडेगा। यह ऐप Windows और Mac दोनों लैपटॉप या कंप्यूटर के लिए उपलब्ध है।
इंस्टॉल करने का तरीका
1. 4K Video Downloader ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।
2. कंप्यूटर पर कोई भी YouTube चैनल खोलकर प्लेलिस्ट पर राइट क्लिक करके लिंक को कॉपी करें।
3. डाउनलोड करने वाले ऐप पर जाकर लिंक को पेस्ट करें और Download Playlist पर क्लिक करें।
4. 4K Video Downloader कई सारे फाइल फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। बता दें, ऐप के साथ आप फेसबुक या अन्य प्लेटफॉर्म से भी वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








