गर्मियों में अपने स्मार्टफोन को गर्म होने से कैसे रोकें?, यहां जानें फोन को नॉर्मल करने के ये आसान टिप्स
Smartphone आज के समय में लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। जिसके बिना आप एक दिन भी रहने की कल्पना नहीं कर सकते। पिछले कुछ वर्षों में इसका यूज तेजी से बढ़ा है। इस दौरान कई यूजर्स फोन के गर्म होने की भी शिकायत करते हैं, जो गर्मियों में ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपका भी स्मार्टफोन कुछ ही देर के यूज में गर्म हो जाता है तो हम कुछ तरीके बताने जा रहे हैं , जिसे फॉलो कर आप इसे गर्म होने से बचा सकते हैं। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेस का थोड़ा बहुत गर्म होना नॉर्मल माना जाता है, लेकिन, ज्यादा गर्म होने पर फोन आप हमारे बताए कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर इसे नॉर्मल कर सकते हैं।
गैर-जरूरी ऐप्स को करें बंद या अनइंस्टॉल
सबसे पहले आपको ये ध्यान देना होगा कि, आपके मोबाइल में बिना काम के बहुत ज्यादा ऐप्स तो मौजूद नहीं हैं। ये भी एक वजह होता है जिससे आपका फोन जल्दी गर्म हो जाता है। आपको बता दें, कई ऐप्स बैकग्राउंड में काम करते रहते हैं और प्रोसेसर का यूज होता रहता है। इस वजह से फोन के बैकग्राउंड ऐप्स को क्लीन करते रहें साथ ही बिना किसी यूज वाले ऐप्स को अपने फोन से फौरन हटा दें।
चार्जिंग के समय रखें ख्याल
इसके अलावा चार्जिंग भी एक वजह होता है, जिससे आपका फोन थोड़े इस्तेमाल में ही गर्म हो जाता है। फोन को गलत तरीके से चार्ज करने पर भी ये गर्म हो जाता है। अगर आपका फोन भी चार्जिंग के समय काफी गर्म हो जाता है, तो आपको हाई-क्वालिटी चार्जर यूज करने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपने फोन को अपडेट भी कर सकते हैं।
स्मार्टफोन को फुल चार्ज करने से बचें
इसके अलावा आप अपने स्मार्टफोन को फुल चार्ज करने से बचें। कभी भी स्मार्टफोन को फुल चार्ज नहीं करना चाहिए। हमेशा अपने फोन में 90 फीसदी या फिर उससे कम बैटरी ही रखने की कोशिश करें। इसके अलावा फोन की बैटरी को 20% से नीचे न जाने दें। कभी-कभी कई बैटरी चार्ज करने से भी फोन गर्म होने की समस्या होती है। आप अपने फोन को दिन में 2-3 बार ही चार्ज करें।

कंपनी के चार्जर और USB का इस्तेमाल करें
आप अपने स्मार्टफोन को डुप्लीकेट और सस्ते चार्जर से चार्ज करने से बचे। ये भी एक खास वजह हो सकात है, जो आपके स्मार्टफोन में ओवरहीटिंग करता है। इतना ही नहीं बैटरी फटने का खतरा इससे बढ़ जाता है।
फोन कवर का इस्तेमाल कम करें
एक वजह स्मार्टफोन के गर्म होने का ये भी हो सकता है। तेज धूप के कारण भी कभी-कभी मोबाइल गर्म होने लगता है। मोबाइल कवर भी अंदर की गर्मी को बाहर नहीं आने देते और फोन की कूलिंग में बाधा डालते हैं। मोबाइल के कवर को समय-समय पर हटाते रहें। इसके साथ अगर फोन का इस्तेमाल नहीं कर रेह हैं तो इसे ठंडे जगह पर रखें।
ब्राइटनेस पर नजर रखें
अगर आपका फोन गर्म होता है तो सबसे पहले आप फोन के टेम्परेचर को कम रखने के लिए आपको अपने फोन की स्क्रीन ब्राइटनेस को ऑप्टिमाइज करें। आजकल कई स्मार्टफोन्स ज्यादा ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आते हैं। जब आप इसे इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इसकी ब्राइटनेस को कम रखे। ब्राइटनेस से भी फोन गर्म होता है और बैटरी जल्दी खत्म होती है। ये कुछ आसान से टिप्स हैं, जिसे फॉलो कर आप भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








