Home
How to

गूगल प्ले स्टोर में पासवर्ड कैसे सेट करें...? पढ़िए और जानिए...!

अक्सर हम अपने फोन को पिन, पासवर्ड या फिंगपरप्रिंट की मदद से लॉक रखते हैं लेकिन क्या आपने कभी अपने गूगल प्ले स्टोर को प्रोटेक्ट किया है? जी हां, हम लोग प्ले स्टोर को प्रोटेक्ट नहीं करते। और ऐसे में आपकी थोड़ी से भूल से नुक्सान हो सकता है। आपको बता दें कि आप गूगल प्ले स्टोर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि आपके एंड्रॉयड फोन में ये फीचर पहले से ही मौजूद है।

गूगल प्ले स्टोर में पासवर्ड कैसे सेट करें...? पढ़िए और जानिए...!

इस फीचर की खास बात ये है कि पासवर्ड से प्रोटेक्ट करने के बाद भी आप प्ले स्टोर को ओपन कर सकते हैं। लेकिन बिना पासवर्ड के किसी भी डिजिटल कंटेंट को खरीद नहीं सकते। जैसे बुक, गेम, ऐप या मूवि। ऐसे में अगर आप कुछ पेड सर्विस चाहते हैं तो आपको पासवर्ड पता होना चाहिए। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने गूगल प्ले स्टोर को कैसे लॉक कर सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करने के लिए:

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
2. यहां बाईं ओर मेन्यू का ऑप्शन मेन्यू बार पर जाएं। साइड में ऑप्शन स्क्रीन ओपन हो जाएगी।
3. इसमें नीचे की ओर आपको सेटिंग पर क्लिक करें।
4. सेटिंग में आपको ऑथेंटिकेशन ऑप्शन फॉर पर्चेज का विकल्प दिखाई देगा, क्लिक करें।
5. यहां आपको तीन विकल्प मिलेंगे। फॉर ऑल पर्चेज, फॉर एवरी 30 मिनट्स और नेवर।

ऐसे में अगर आप फॉर ऑल पर्चेज सिलेक्ट करते हैं तो गूगल प्ले से किसी भी तरह के डिजिटल कॉन्टेंट की खरीदारी पर आपको पासवर्ड डालना होगा। चाहे आप एप्स खरीदें, मूवी, बुक या डिवाइस। वहीं, अगर आप 30 मिनट का ऑप्शन चुनते हैं तो आप 30 मिनट तक लगातार पर्चेजिंग कर सकते हैं। उसके बाद आपसे पासवर्ड मांगा जाएगा। इसी तरह यदि आपने नेवर का चुनाव किया है तो किसी भी तरह की खरीदारी के लिए आपको पासवर्ड की जरूरत नहीं होगी।

अगर फोन पुराना है तो

अगर आपका एंड्रॉयड फोन पुराना है तो उसमें ऑथेंटिकेशन ऑप्शन फॉर पर्चेज का विकल्प नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको वहां गूगल प्ले स्टोर की सेटिंग्स में पासवर्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके तहत आपको हर खरीददारी पर पासवर्ड भरना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Often we keep our phone locked with the help of PIN, password or fingerprint, but have you ever protected your Google Play Store? Yes, we do not protect Play Store. And in such a situation, your slight mistake can cause damage. Let us know that you can protect Google Play Store with password.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X