Home
How to

अपने फेसबुक एकाउंट को हैक होने से कैसे बचाएं?

अपने फेसबुक एकाउंट को हैक होने से कैसे बचाएं?

फेसबुक में जैसे जैसे दिन पर दिन यूजरों की संख्‍या बढ़ती जा रही है वैसे ही इसके सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंताएं भी बढ़ रहीं हैं। फेसबुक की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हैकरों की निगाहें भी इस पर हैं। इसलिए फेसबुक पर लॉगिन करने से पहले अगर आप अपने पीसी और एकाउंट दोनों में सुरक्षा के इंतजाम कर ले तो भविष्‍य में आपको किसी परेशानी से रूबरू नहीं होना पड़ेगा। आज हम आपको फेसबुक सिक्‍योरिटी से जुड़ी कुछ ऐसी टिप्‍स देगें जिसकी मदद से आप अपने फेसबुक एकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।

पढ़ें: लैपटॉप से कैसे कनेक्‍ट करें अपनी टीवी?

पीसी में स्‍पैम और वॉयरस फायरवॉल एक्‍टीवेट करें

कुछ वायरस ऐसे होते हैं तो हमारे पीसी में सेव हो जाते हैं और जैसे ही हम कोई भी एकाउंट में लॉगिन करते हैं उसे वे वॉयरस हैक कर लेते हैं। इसलिए सबसे पहले अपने पीसी को वॉयरस से सुरक्षित रखने के लिए उसमें फायरवॉल प्रोटेक्‍शन रखें ओर कोई अच्‍छा सा एंटीवॉयरस इंसटॉल कर लें।

हमेशा एकाउंट लॉग आउट करें

जब भी फेसबुक बंद करें उसे लॉग आउट जरूर करें खासकर जब फेसबुक किसी दूसरे के पीसी या फिर लैपटॉप में खोलें। इससे हैकर आपके एकाउंट को आसानी से हैक नहीं कर पाएंगे।

पढ़ें: कैसे करें कंप्‍यूटर में देर तक काम?

सिक्‍योर वेब चैनल रखें

या फिर फेसबुक एक्‍सेस करने का सबसे अच्‍छा तरीका है आप जब भी लॉगइन करें फेसबुक के यूआरएल के शुरुआत में HTTPS (हाईपर टेक्‍ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सिक्‍योर) को चेक करना न भूलें। उदाहरण के लिए फेसबुक लॉगइन यूआरएल https://www.facebook.com/ होना चाहिए जिसका मतलब है आपका एकाउंट सेफ है।

सिक्‍योरिटी सेटिंग सेट करें

फेसबुक में लॉगिन करने के बाद एकाउंट सेटिंग में जाकर एकाउंट सिक्‍योरिटी ऑप्‍शन चूनें और वहां पर बने ईमेल नोटिफिकेशन बॉक्‍स में क्लिक कर दें, इससे अगर कोई दूसरा व्‍यक्ति अपने पीसी से आपकी आईडी डालकर बार बार गलत पासवर्ड डालकर एकाउंट ओपेन करने की काशिश करेगा तो आपकी मेल आईडी में एक मेल नोटिफिकेशन आ जाएगा कि कोई आपका एकाउंट ओपेन करने की कोशिश कर रहा है।

पढ़ें: फ्री डाउनलोड कीजिए टॉप 5 पीसी मीडिया प्‍लेयर

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X