फिशिंग और स्पैम में क्या अंतर है इससे कैसे बचें?
फिशिंग से बचने का तरीका जानने से पहले ये जानना जरूरी है फिशिंग होता क्या है और ये स्पैम से कितना अलग है। फिशिंग और स्पैम दोनों साइबर धोखाधड़ी के तरीके हैं, लेकिन दोनों के मोटिव और तरीके अलग-अलग हैं।
फिशिंग (Phishing):
फिशिंग एक ऐसा तरीका है जिसमें अपराध करने वाला कोई भरोसेमंद संस्था या व्यक्ति होता है जो लोगों से पर्सनल जानकारी जैसे पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर लेने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वे फर्जी ईमेल, वेबसाइट या मैसेज का इस्तेमाल करते हैं जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। इनका मकसद धोखाधड़ी और चोरी करना होता है।

स्पैम (Spam):
स्पैम अनचाहे और ऐसे मैसेज होते हैं जो आपके ईमेल, मैसेजिंग या सोशल मीडिया अकाउंट पर भेजे जाते हैं। इनका मकसद आमतौर पर विज्ञापन, वेबसाइट का ट्रैफिक बढ़ाना या धोखे से पैसा कमाना होता है। स्पैम भेजने वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में अननोन लोगों को टारगेट करते हैं।
वहीं फिशिंग एक धोखाधड़ी करने का तरीका है जबकि स्पैम अनचाहे मैसेज हैं जो आपके फोन और पीसी में आते रहते हैं। फिशिंग पर्सनल और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। जबकि स्पैम से साधारणतौर पर आप परेशान हो जाते हैं। दोनों से ही साइबर सुरक्षा के लिए खतरा हैं
फिशिंग धोखाधड़ी से कैसे बचें ?
1. किसी भी संदिग्ध लिंक और ईमेल से बचें: किसी भी अनजान सोर्स से आने वाले ईमेल और लिंक पर भरोसा न करें। अगर किसी भी लिंक या अटैचमेंट के बारे में आपको पता नहीं है तो उन्हें न खोलें।
2. वेबसाइट का वेरिफिकेशन करें: किसी भी वेबसाइट पर पर्सनल जानकारी देने से पहले, इसकी प्रामाणिकता सुनिश्चित कर लें। सुरक्षित वेबसाइटों के शुरुआती URL में "https://" लगा होता है।
3. ड्युल ऑथेंटिकेशन का यूज करें: जहां भी संभव हो, ड्युल ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन चुनें। अगर आपकी डिवाइस को हैक किया जाता है तो इससे आपकी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
4. ऐप्स और सिस्टम को अपडेट रखें: सिक्योरिटी अपडेट हमेशा ऑन रखें क्योंकि वे सुरक्षा से जुड़ी किसी भी खामी को दूर करने में मदद करते हैं।
5. मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें: कठिन पासवर्ड के साथ हर साइट या डिवाइस में अलग-अलग पासवर्ड का प्रयोग करें और उन्हें समय-समय पर बदलते रहें।
अपनी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा करना बहुत महत्वपूर्ण है। थोड़ी सी सावधानी आपको फिशिंग धोखाधड़ी से बचा सकती है और आपके डेटा को सुरक्षित रख सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








