Home
How to

WhatsApp Trick: एंड्रॉइड और आईफोन पर डिलीट मैसेज को कैसे पढ़ें? जानें तरीका

एंड्रॉइड और आईफोन पर डिलीट मैसेज को कैसे पढ़ें? जानें तरीका

मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल वर्तमान में ज्यादातर लोग करते हैं। व्हाट्सएप में कई दिलचस्प फीचर हैं जो यूजर को ऐप से जोड़े रखते हैं। कई बार कोई यूजर हमारे किसी व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट से मैसेज करके डिलीट कर देता है तो इस मैसेज के बारे में जानने की काफी उत्सुकता रहती है।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप डिलीट हुए मैसेज को आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ने की एक खास ट्रिक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।

Android यूजर ऐसे पढ़ें डिलीट मैसेज

एंड्राइड यूजर व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर खोलें और वहां से नोटिसेव एप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इंस्टालेशन के बाद ऐप को ओपन करें और उसमें दिखने वाले नोटिफिकेशन को आने दें।

ऐसा होगा कि जब भी कोई यूजर आपको कोई मैसेज भेजे और दोबारा डिलीट कर दे तो यह ऐप उस नोटिफिकेशन को सेव कर लेगा। जिससे आप WhatsApp से डिलीट हुए मैसेज को आसानी से पढ़ पाएंगे।

iPhone यूजर ऐसे पढ़े डिलीट मैसेज

एंड्रॉइड के उल्टा, ऐप्पल अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी ऐसे ऐप को एक्सेस नहीं देता है जिसके माध्यम से व्हाट्सएप पर हटाए गए मैसेज को पढ़ा जा सके। लेकिन आपको बता दें कि एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे आप अपने आईफोन में डिलीट हुए मैसेज को पढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन से इंस्टॉल किए गए व्हाट्सएप को डिलीट करना होगा।

ये है आसान तरीका

इसके बाद अब अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप को फिर से इंस्टॉल करें। ऐसा करने के बाद जब आप ऐप को ओपन करेंगे तो आपको रिस्टोर चैट का ऑप्शन मिलेगा, जिसे आपको सेलेक्ट करना है। इसके बाद वॉट्सऐप की पूरी चैट रिकवर हो जाएगी और उसमें मैसेज भी दिखाए जाएंगे, जिन्हें यूजर ने डिलीट कर दिया था। इस तरह आईफोन यूजर्स अपने व्हाट्सएप पर डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to read deleted messages on WhatsApp for Android users
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X