WhatsApp Tips & Tricks: इस ट्रिक से पढ़ें व्हाट्सएप पर डिलीट किये हुए टेक्स्ट मैसेज
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp (व्हाट्सएप) हमेशा नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है लेकिन डिलीट किये हुए मैसेज कैसे पढ़ें इसके लिए कोई फीचर्स नहीं दिया गया है। इसके अलावा कई और भी फीचर्स है जो अभी तक WhatsApp पर नहीं मिला है। हालांकि ऐसा नहीं है कि डिलीट किये हुए टेक्स्ट मैसेजों को पढा नहीं जा सकता, हम थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से ऐसा कर सकते हैं।

इससे पहले हमने कई बार यह जाना था कि व्हाट्सएप पर डिलीट किये गए फ़ोटो और वीडियो को कैसे देख सकते हैं। लेकिन आज हम यह जानेंगे कि WhatsApp पर कैसे किसी डिलीट किये हुए टेक्स्ट मैसेज को बाद में कैसे पढ़ सकते हैं।
हालांकि आपको बता दें कि यह ट्रिक एंड्रॉइड स्मार्टफोन में ही काम करता है क्योंकि थर्ड पार्टी ऐप्स iOS में नहीं मिलते है। तो आइए हम एंड्रॉइड में डिलीट किये हुए टेक्स्ट मैसेजों को पढ़ने का तरीका जानते हैं।
WhatsApp पर डिलीट किये गए टेक्स्ट मैसेजों को कैसे पढ़ें?
अगर आप भी व्हाट्सएप पर किसी डिलीट किये हुए मैसेज को रिकवर करना चाहते हैं तो हमने यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया है जिसको फॉलो करके आप पढ़ सकते है:
स्टेप 1: कई थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन हैं जिनका उपयोग हटाए गए व्हाट्सएप मैसेजों को पढ़ने के लिए किया जा सकता है लेकिन यहां हम WAMR एप्लिकेशन के बारे में बात करेंगे और इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है।
स्टेप 2: सबसे पहले Google Play Store पर जाएं और अपने फोन पर WAMR एप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
स्टेप 3: इसके बाद, डिस्क्लेमर को पढ़कर स्वीकार करें और Next के एरो पर क्लिक करें।
स्टेप 4: फिर आपको उन ऐप्स को सेलेक्ट करना होगा जिन्हें आप मॉनिटर करना चाहते हैं। दिए गए ऑप्शन्स में से आपको व्हाट्सएप (WhatsApp) को सिलेक्ट कर देना है। किसी अन्य ऐप्स को आप सिलेक्ट कर सकते हैं।
स्टेप 5: प्रदान की गई सभी जानकारी पढ़ें और सेटअप स्क्रीन तक पहुंचने तक स्वाइप करते रहें।
स्टेप 6: जैसे ही आपको सेटअप स्क्रीन मिलेगी आपको नोटिफिकेशन रीडर के आगे इनेबल पर टैप करना होगा।
स्टेप 7: अब आपको नोटिफिकेशन एक्सेस प्रदान करने के लिए अपने फ़ोन के सेटिंग ऐप पर दुबारा रीडायरेक्ट किया जाएगा।
स्टेप 8: सेटिंग्स से, आपको WAMR खोजना होगा और उस पर टैप करना होगा।
स्टेप 9: नोटिफिकेशन एक्सेस की अनुमति दें और फिर Allow पर टैप कर दें।
स्टेप 10: एक बार जब आप एप्लिकेशन को एक्सेस दे देते हैं, तो आपको WAMR ऐप पर वापस जाना होगा और Next एरो पर टैप करना होगा।
स्टेप 11: अब आप अपने व्हाट्सएप नोटिफिकेशन हिस्ट्री (WhatsApp Notification History) को स्टोर कर पाएंगे। और अगर कोई व्यक्ति आपके द्वारा व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश को हटा देता है, तो WAMR आपको नोटिफाई करेगा, और आप नोटिफिकेशन पर टैप करके डिलीट हुए मैसेज को आसानी से पढ़ पाएंगे।
इस प्रकार आप WAMR ऐप की मदद से आसानी से WhatsApp पर डिलीट किये हुए टेक्स्ट मैसेजों को पढ़ सकते हैं। हालांकि थर्ड-पार्टी ऐप्स को इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी आप पर रहती है क्योंकि ऐसे ऐप्स में एड्स भी डिस्प्ले होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







