WhatsApp पर डिलीट किए गए मैसेज, वीडियो, ऑडियो को देखने का तरीका
WhatsApp का इस्तेमाल तो आजकल लगभग ज्यादातर यूज़र्स करते हैं। ऐसे में हम व्हाट्सऐप की हर छोड़ी-बड़ी ट्रिक के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हमलोग व्हाट्सऐप का यूज़ तो बखूबी करते हैं लेकिन हम उसमें काफी चीजों के बारे में नहीं जानते हैं और हमें लगता है कि यह संभव ही नहीं है। हालांकि ऐसा नहीं है। व्हाट्सऐप की ज्यादातर चीजें संभव हैं अगर हमें उसके बारे में जानकारी हो।

हम अपने इस आर्टिकल में आपको व्हाट्सऐप की एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसके बारे में जानने के लिए आप काफी उत्सुक होंगे। आपके साथ ऐसा कई बार होता होगा कि किसी ने व्हाट्सऐप में मैसेज किया और आपके पढ़ने से पहले ही मैसेज डिलीट कर दिया हो। ऐसे में आप डिलीट किए हुए मैसेज को नहीं पढ़ पाते हैं। आपके मन में उस डिलीट मैसेज को पढ़ने के लिए काफी उत्सुक्ता रहती है।
WhatsApp के लिए एक खास App
हम अपने इस आर्टिकल में ऐसी ट्रिक के बारे में बात करेंगे जिससे आप व्हाट्सऐप पर डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी ने आपको व्हाट्सऐप पर वीडियो या इमेज भी भेजकर डिलीट कर दिया है तो आप उसे भी देख सकते हैं कि भेजने वाले क्या भेजा था। इसके लिए आपको एक ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
इस चीज का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले WhatsDelete नाम के इस ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना पड़ेगा। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप इसे इंस्टॉल कर लें। इंस्टॉल करने के बाद आप जब इस ऐप खोलेंगे तो आप तो आपको एक इंटरफेस दिखाई देगा जिसमें अलग-अलग तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे। उनमें वीडियो, इमेज, ऑडियो, डॉक्यूमेंट जैसे सभी ऑप्शन का विकल्प होगा।
आपको डिलीट किए गए किसी भी चीज के बारे में जानना है तो आप उस सेक्शन में जाकर देक सकते हैं। इस ऐप को खोलने के बाद ऊपर की तरफ में मैसेज का एक आईकॉन बना हुआ दिखाई देगा। जिसको क्लिक करने के बाद आपको वो मैसेज दिखाई देगा जो आपके फ्रेंड ने भेजने के बाद डिलीट कर दिया था। उस मैसेज का टाइम और डेट भी आप उसमें देख पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications