Metro कार्ड बैलेंस ऑनलाइन कैसे रिचार्ज करें और चेक करें, जाने यहां
अपने मेट्रो कार्ड को ऑनलाइन रिचार्ज करना और बैलेंस चेक करना बेहद आसान हो गया है। चाहे आप रोजाना के यात्री हों या पहली बार यात्रा कर रहे हों, यह गाइड प्रोसेस को सरल बनाएगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। आज हम बताएंगे कि अलग-अलग शहरों के लिए मेट्रो कार्ड बैलेंस ऑनलाइन कैसे चेक करें और रिचार्ज प्रोसेस कैसे करें। तो चलिए जानते हैं।

Delhi Metro Card: अपने मेट्रो कार्ड का ऑनलाइन रिचार्ज और बैलेंस कैसे जांचें
दिल्ली मेट्रो कार्ड कैसे रिचार्ज करें
1 - सबसे पहले अपने स्मार्ट डिवाइस के जरिए से पेटीएम के आधिकारिक पेज पर जाएं ।
2 - लिस्ट से ' दिल्ली मेट्रो ' ऑप्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें ।
3 - इसके बाद दिल्ली पर क्लिक करने के बाद ' स्मार्ट कार्ड रिचार्ज ' ऑप्शन चुनें।
4 - अपने मेट्रो कार्ड से नंबर दर्ज करें या आप सभी मेट्रो कार्ड में दिए गए यूनिक क्यूआर कोड को स्कैन भी कर सकते हैं।
5 - रिचार्ज राशि दर्ज करें और 'Proceed' बटन दबाएं।
6 - अपना पेमेंट ऑप्शन चुनें और लेनदेन पूरा करें।
अपने मेट्रो कार्ड का बैलेंस कैसे चेक करें
1 - पेटीएम की आधिकारिक वेबसाइट तक पहुंचने के लिए यूजर्स अपने कंप्यूटर, टैबलेट, लैपटॉप या स्मार्टफोन का यूज कर सकते हैं।
2 - " मेट्रो" ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर "दिल्ली मेट्रो " ऑप्शन चुनें।
3 - अपने स्मार्टकार्ड का 12-अंकों का नंबर दर्ज करें ।
4 - मेनू से " चेक बैलेंस " ऑप्शन चुनें ।
5 - आपके दिल्ली मेट्रो कार्ड का बैलेंस निम्नलिखित स्क्रीन पर दिखाई देगा।
मुंबई मेट्रो कार्ड कैसे रिचार्ज करें
1 - पेटीएम ऐप लॉन्च करें ।
2 - ' रिचार्ज और बिल पेमेंट ' ऑप्शन पर क्लिक करें।
3 - इसके बाद, ' 'View More ' ऑप्शन चुनें और ' रिचार्ज ' मेनू से ' मेट्रो रिचार्ज ' पर क्लिक करें।
4 - ' मुंबई मेट्रो ' ऑप्शन चुनें और फिर ' स्टोर वैल्यू पास ' चुनें।
5 - अपनी राशि दर्ज करें और 'Proceed' पर क्लिक करें।
6 - आप डेबिट,क्रेडिट कार्ड, पेटीएम वॉलेट, पेटीएम पोस्टपेड या पेमेंट के किसी अन्य तरीके की मदद से लेनदेन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
अपने मेट्रो कार्ड का बैलेंस कैसे चेक करें
1 - मुंबई मेट्रो इंस्टारेचार्ज वेबपेज पर लॉग इन करें ।
2 - अपना स्मार्ट कार्ड नंबर दर्ज करें ।
3 - यह सुनिश्चित करने के लिए पिन दोबारा दर्ज करें कि यह सही है।
4 - कैप्चा दर्ज करें और फिर 'Confirm' पर क्लिक करें।
5 - शेष राशि स्क्रीन पर दिखाई देगी।


Click it and Unblock the Notifications








