Home
How to

Truecaller लाया खास फीचर, अब रिकॉर्ड कर सकेंगे कॉल्स और नहीं चलेगा कॉलर को पता

Truecaller ने वीडियो कॉलर आईडी, घोस्ट कॉल, कॉल अनाउंस आदि सहित कई नए फीचर्स के साथ अपना नया वर्जन जारी किया है। इनके अलावा, कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म (ट्रूकॉलर) भारत में यूजर्स के लिए अपने कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को भी वापस लेकर आया है। यह फीचर यूजर्स को इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा देगा।

Truecaller लाया खास फीचर, अब रिकॉर्ड कर सकेंगे कॉल्स और नहीं चलेगा कॉलर को पता

वीडियो कॉलर आईडी फीचर यूजर्स को एक छोटा वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की भी सुविधा देता है जो अपने दोस्तों और परिवार को कॉल करने पर ऑटोमेटिक रूप से चलता है। ये सेल्फी वीडियो प्री-लोडेड टेम्प्लेट या ओरिजिनल वीडियो हो सकते हैं। यह केवल यूजर्स के फोनबुक कॉन्टैक्ट्स और वेरिफाइड बिजनेस कॉल्स के लिए काम करेगा।

कंपनी के ब्लॉग के अनुसार, "घोस्ट कॉल्स आपको रीयल लाइफ के स्कैमर से दूर रहने या बस एक ब्रेक लेने के लिए एक फेक कॉल शेड्यूल करने की अनुमति देता है। आप नाम, नंबर और प्रोफ़ाइल पिक्चर को डिसाइड करते है, या आप अपने कॉन्टेक्ट्स में से किसी को चुन सकते हैं।"

बता दें कि ये फीचर सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं। कंपनी ने पुष्टि नहीं की है कि वे जल्द ही iOS के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता हैं।

Android फ़ोन पर Truecaller के माध्यम से कॉल रिकॉर्ड कैसे करें

स्टेप 1. सबसे पहले तो आपको फोन 'Setting' पर जाना होगा और 'Accessibility' को चुनना होगा।

स्टेप 2. इसके बाद 'Truecaller Call Recording' के ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 3. अब आपको 'Use Truecaller Call Recording' ऑप्शन के सामने टॉगल ऑन करने की जरूरत पड़ेगी। और आपकी कॉल रिकॉर्ड होने लगेगी।

आप इन कॉलों को रिकॉर्ड करने के लिए एक शॉर्टकट भी चुन सकते हैं। आप इन्हीं बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे डिसेबल भी कर सकते हैं। साथ ही आपको बता दें कि यदि कोई यूजर आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है, तो आपको इसकी सूचना भी नहीं मिलेगी।

इन रिकॉर्ड की गई कॉल्स को डिवाइस पर लोकली स्टोर्ड किया जा सकता है और ईमेल, ब्लूटूथ, या किसी अन्य मैसेज सर्विस के माध्यम से शेयर किया जा सकता है।

इन फीचर्स के अलावा, Truecaller (ट्रूकॉलर) ने कॉल और एसएमएस के लिए अलग-अलग टैब भी पेश किए हैं। कंपनी के अनुसार, इन इंटरफ़ेस चेंज का उद्देश्य UI को अव्यवस्थित करना है। यह यूजर्स को ऐप की होम स्क्रीन से कॉल और एसएमएस का ट्रैक करने की भी सुविधा देता हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Record Calls On TrueCaller, Follow These Steps In Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X