व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड कैसे करें, जानिए स्टेप-बाई-स्टेप पूरा प्रोसेस
अपने स्मार्टफोन पर सामान्य वॉयस कॉल को तो रिकॉर्ड करना बेहद आसान है। कुछ स्मार्टफोन में तो साथ मेन ही यह फीचर मिलता है कि अप किसी कॉल को रिकॉर्ड करें लेकिन कुछ फोन में ऐप का उपयोग करके वॉयस कॉल रिकॉर्ड करनी होती हैं। लेकिन व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड करना थोड़ा मुश्किल है। WhatsApp के लिए वॉयस कॉल रिकॉर्ड करने का कोई सरल तरीका नहीं है लेकिन तरीका तो है, जो आज आप जानेंगे।

व्हाट्सएप कॉलिंग आज कल बहुत प्रचलन में हैं क्योंकि इसमें डेटा द्वारा हम जितनी चाहें उतनी बात कर सकते है। तो आइये आज जानते है कि WhatsApp कॉल को रिकॉर्ड कैसे कर सकते हैं।
इसके लिए आपको इस का ध्यान देना होगा कि व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड करने से पहले, कॉल में अन्य सभी से अनुमति लेना सुनिश्चित करें। कृपया कॉल पर मौजूद सभी लोगों की अनुमति के बिना किसी भी कॉल को रिकॉर्ड न करें। पहले सामने वाले व्यक्ति से पूछ लें फिर रिकॉर्ड करें।
व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड कैसे करें
स्टेप 1: आपको सबसे पहले अपने फोन पर Google Play Store पर जाना होगा और उसके बाद Call Recorder - Cube ACR ऐप को इंस्टॉल करना होगा जिसमें व्हाट्सएप लॉग इन है।
स्टेप 2: इसके बाद इस ऐप को ओपन करें। फिर जो भी परमिशन मांगी जाती है वो देनी होती है।
स्टेप 3: इसके बाद WhatsApp पर स्विच करें और Next Bar में उस कोंटेक्ट को कॉल करें जिससे आप बात करना चाहते हैं।
स्टेप 4: यदि ऐप में कोई त्रुटि दिखाता है, तो आपको रिकॉर्डर सेटिंग ओपन करनी होगी और वॉयस कॉल के रूप में Force VoIP कॉल को चूज करना होगा।
स्टेप 5: इसके बाद फिर से कॉल करने का प्रयास करें और व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए प्रोसेस को दोहराएं।
बस आपके मोबाइल में व्हाट्सएप कॉल अपने आप रिकॉर्ड होती रहेगी। अगर आप हमारे अन्य ट्यूटोरियल आर्टिकल पढ़ना चाहते है तो आप यहाँ क्लिक करके भी पढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







