Photos हो गई है डिलीट? तो ऐसे करें रिकवर
अक्सर अपने फोन को से डेटा क्लीन करने के दौरान हम कुछ ज़रूरी फोटोज़ या डॉक्यूमेंट्स को भी डिलीट कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको इसका सॉल्यूशन बताने जा रहे हैं। आप कुछ ट्रिक्स से डिलीड की फोटोज़ को रिकवर कर सकते हैं-
रिसायकल बिन करें चेक
आपने रिसायकिल बिन को कंप्यूटर में देखा होगा। जहां डिलीट किया गया डेटा होता है जिसे आप बाद में रिस्टोर कर सकते हैं। हालांकि पुराने एंड्रॉयड फोन्स में ये ऑप्शन नहीं होता था लेकिन आजकल फोन में रिसायकिल बिन का ऑप्शन होता है। इसीलिए सबसे पहले आपको उसे चेक करें और जो भी डेटा आपको रिकवर करना है,वहां से कर सकते हैं।
गूगल फोटोज़
इसके अलावा अपने फोन में बैक अप फीचर को ऑन रखें। इससे आपकी सारी फोटोज़ गूगल फोटोज़ में सेव हो जाती है। अगर आप अपनी गैलरी से फोटोज़ डिलीट भी कर देते हैं तो वे आपकी गूगल फोटोज़ पर रहती है। जहां से आप वापिस उन्हें अपने फोन या पीसी पर सेव कर सकते हैं।
रिकूवा ऐप करेगा मदद
अगर आपकी फोटोज़ माइक्रोएसडी कार्ड में सेव थी तो आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद से फोटोज़ को रिकवर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीसी पर रिकूवा (Recuva) सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना है। इसके बाद उसे ओपेन करना है और रिकूवा विजार्ड को रन करना है। नेक्सट करते ही कई तरह के ऑप्शन आ जाएंगे। आपको सलेक्ट करना है कि आप क्या रिकवर करना चाहते हैं।
डिस्क डिगर
अगर फोटोज़ आपके फोन की मैमोरी में थे तो आप DiskDigger photo recovery की मदद से उन्हें रिकवर कर सकते हैं। इसे फोन में डाउनलोड करें और रन करें। ये ऐप फ्री में भी एवेलेबल है। आप इसके ज़रिए फोटोज़, वीडियोज़ को रिकवर कर सकते हैं। जब यह स्कैन कर लेगा तो सारी डिलीट फोटोज़ और वीडियोज़ की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। आपको सलेक्ट करके रिकवर करना है। इसके साथ ही रिकवर फोटोज़ और वीडियोज आपके फोन की गैलरी में उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








