गूगल ड्राइव में फाइल डिलीट हो गयी है, तो अब ऐसे कर सकते है रिकवर
गूगल ड्राइव Google का एक ऐसा प्रोडक्ट है जहां पर हम अपने फाइल्स को स्टोर कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले गूगल पर अनलिमिटेड स्टोरेज मिलता था लेकिन कुछ समय पहले गूगल ने यह निर्णय लिया है कि अब सिर्फ 15GB का ही स्टोरेज फ्री में मिलेगा यानि अगर आपके गूगल अकाउंट में 15 जीबी का स्टोरेज पूरा हो जाता है तो आपको ज्यादा स्टोरेज के लिए Google को पैसे देने होंगे।

Google Drive वाकई गूगल का सबसे शानदार प्रोडक्ट है जिसमें हम अपने फ़ोटो, वीडियो और अन्य फाइल्स को सेव करके रख सकते हैं। हालांकि कई बार क्या होता है कि हम गूगल ड्राइव में कोई फोटो या वीडियो को हटा देते है, लेकिन बाद में याद आता है कि हमें उसकी जरूरत है। तो अब चिंता मत कीजिये, क्योंकि अब आप Google Drive में डिलीट हुई फाइल को भी रिकवर कर सकते हैं।
गूगल ड्राइव में फाइल डिलीट हो गयी है, तो अब ऐसे कर सकते है रिकवर
यदि आपने भी अपने Google Drive में कोई फाइल को गलती से डिलीट कर दिया है, तो अब आप नीचे बताये गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके उसको रिकवर भी कर सकते हैं।
यूजर्स Android फ़ोन, iPhone, iPad या डेस्कटॉप ब्राउज़र का उपयोग करके Google डिस्क पर फ़ाइलें रिकवर कर सकते हैं। नीचे हमने बताया है कि हटाए गए फ़ाइलों को स्थायी रूप से मिटाए जाने से पहले एक महीने के लिए ट्रैश फ़ोल्डर में रखा जाता है। इस प्रकार अगर आप भी उस ट्रैश फाइल को दुबारा रिकवर करना चाहते हैं, तो 30 दिनों के भीतर इसे ट्रैश से आसानी से रिकवर कर सकते हैं।
स्टेप 1 - सबसे पहले मोबाइल में Google Drive के ऐप में जाएं, और वहाँ पर ट्रैश पर क्लिक करें, या आप कंप्यूटर ब्राउज़र पर, https://hindi.gizbot.com/drive/trashपर जाएं।
स्टेप 2 - यहाँ आप अपनी ट्रैश की गई फ़ाइलों को ट्रैश किए गए दिनांक के अनुसार क्रमित कर सकते हैं ताकि ट्रैश की गई सबसे पुरानी या लेटेस्ट फ़ाइलें आसानी से मिल सकें।
स्टेप 3 - जिस फ़ाइल को आप रिकवर करना चाहते हैं, उसके नीचे तीन डॉड्स वाले आइकन पर क्लिक करें या उस फ़ाइल पर राइट-क्लिक करें जिसे आप रिकवर करना चाहते हैं।
स्टेप 4 - अब आपको Restore के बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5 - ऐसा करते ही आपकी आपकी फ़ाइल उसी स्थान पर Restore हो जाएगी जहां डिलीट होने से पहले मौजूद थी।


Click it and Unblock the Notifications







