Home
How to

गलती से डिलीट हो गई है WhatsApp चैट? जाने इसे रिकवर करने का तरीका

WhatsApp का इस्तेमाल आजकल हर कोई करता है। इस इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप ने कई कामों को आसान बना दिया है। साथ ही यह ऐप यूजर्स को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए भी जाना है। इसलिए इस ऐप को दुनियाभर में बेहद पसंद भी किया जाता है।

लेकिन कई बार लोगों के सामने एक समस्या आकर खड़ी हो जाती है कि वे किसी मैसेज या पूरी चैट को डिलीट कर देते हैं। ऐसे में जब उनको चैट की दोबारा जरूरत पड़ती है, तो वे उसे रिस्टोर नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर आपके पास चैट का बैकअप है, तो आप डिलीट हुई चैट को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप WhatsApp पर अपनी डिलीट चैट को वापस प्राप्त कर सकते हैं।

इस ट्रिक से WhatsApp पर वापस पाएं डिलीट चैट

कैसे करें WhatsApp पर डिलीट हुई चैट रिकवर

अगर आप भी व्हाट्सऐप पर अपनी डिलीट हुई चैट को रिकवर करना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका अपने WhatsApp डेटा का बैकअप रीस्टोर करना है। अगर आपने चैट हटाने से पहले रेगुलर बैकअप सेट किया है, तो आप बड़ी ही आसानी से डेटा को ऐप में वापस इम्पोर्ट कर सकते हैं और अपनी चैट को रिकवर कर सकते हैं।

चैट का बैकअप लेने का सबसे आसान तरीका एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करना है। अगर आपने पहले से ही गूगल ड्राइव पर बैकअप लिया है, तो आपके लिए रिकवरी बहुत आसान हो जाएगी।

गूगल ड्राइव पर से कैसे वापस लें चैट

  • सबसे पहले अपना व्हाट्सऐप ओपन करें।
  • यहां ऊपर राइट साइड में नजर आ रहे 3 डॉट्स पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सेटिंग में चैट पर जाएं।
  • चैट बैकअप पर क्लिक करें। यहां गूगल ड्राइव पर बैकअप चुनें।
  • आपको एक नया पेज दिखेगा, जहां आप ये सिलेक्ट कर सकते हैं कि आप कितनी बार अपनी चैट का बैकअप लेना चाहते हैं। आप किसी भी ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं।
  • उस गूगल अकाउंट को लिंक करें, जहां आप व्हाट्सऐप का बैकअप स्टोर करना चाहते हैं।
  • आप वाई-फाई या मोबाइल डेटा पर किससे बैकअप लेना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें।
  • सारे ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद बैकअप प्रोसेस स्टार्ट हो जाएगी।

रेगुलर बैकअप के साथ आपकी चैट हिस्ट्री क्लाउड में स्टोर रहेगी। ऐसे में जब भी आपको इसकी जरूरत हो, आप उसे रिस्टोर कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to recover your deleted chats on WhatsApp, then here we have brought some tips for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X