Home
How to

बिना पासवर्ड और मोबाइल नंबर के Gmail अकाउंट कैसे रिकवर करें, यहां जानें सबकुछ

Gmail account recover without password and mobile number: आज कल सभी काम के लिए लोग Gmail का यूज करते हैं, जिसके कारण लोगों को Gmail आईडी बनानी पड़ती है। इसके लिए पासवर्ड भी क्रिएट करना होता है। लेकिन कई बार लोग अपने जीमेल का पासवर्ड भूल जाते हैं और उन्हें जीमेल अकाउंट रिकवर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में बिना पासवर्ड और मोबाइल नंबर के Gmail अकाउंट को कैसे रिकवर किया जा सकता है, बताने जा रहें हैं।

बिना पासवर्ड और मोबाइल नंबर के Gmail अकाउंट कैसे रिकवर करें, यहां जाने

आजकल बढ़ती टेक्नोलॉजी में लोगों की निर्भरता ज्यादातर ऑनलाइन हो गई है। जिसे सुरक्षित करने के लिए लोग पासवर्ड बनाते हैं, लेकिन ज्यादा पासवर्ड को याद रखना संभव नहीं होता।

ऐसे में अगर आप अपनी जीमेल आईडी का पासवर्ड भूल भी गए हैं, और आपके पास रिकवरी ईमेल या मोबाइल नंबर नहीं हैं, तो घबराए नहीं। हमारे द्वारा बताए गए प्रोसेस के जरिए आप अपना Gmail अकाउंट को रिकवर कर सकते हैं।

बिना पासवर्ड और मोबाइल नंबर के Gmail अकाउंट कैसे रिकवर करें, यहां जाने

इन स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना जीमेल के भूले पासर्वड को एक बार फिर चेंज करके इसे रिकवर कर सकेंगे।

इन स्टेप्स को करें फॉलो-

  • सबसे पहले आपको 'Google Account recovery' ऑप्‍शन पर जाना होगा।
  • यहां आपको अपनी जीमेल आईडी या फिर यूजर नेम को भरना होगा।
  • अब आप आगे फॉरगेट पासवर्ड पर जाए और टैप करें।
  • यहां आपको आगे स्क्रीन पर 3 ऑप्‍शन शो होने लगेंगे।
  • इन ऑप्‍शन में 'Enter your password', 'Get verification email on recovery email' और 'try another way to sign in' शो होगा।
  • इनमें से आप 'try another way to sign in' पर जाकर इसे क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद अब आपको उस डिवाइस पर एक नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसमें आप पहले से Log in हैं।
  • इस प्रक्रिया को करने के 72 घंटे बाद पासवर्ड रीसेट करने के लिए आपके पास एक लिंक आएगा।
  • इसके बाद गूगल 3 दिन के भीतर यह पता करेगी कि, वह गूगल अकाउंट आपका है या नहीं है।
  • Link के मिलने के बाद, आप लिंक के जरिये जीमेल अकाउंट का पासवर्ड रीसेट कर सकेंगे।
  • ऐसे आप अपनी आइडेंटिटी को वेरीफाई करें और Yes, Its me का बटन दबाएं।
  • अब आप अपना जीमेल अकाउंट Sign In कर सकेंगे।
 
Best Mobiles in India

English summary
How to recover Gmail account without Password and mobile number know process in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X